Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

दिल्ली में Nose Pin से सुलझी हत्या की गुत्थी, कातिल पति ने मिटाने चाहे थे सारे सबूत, लेकिन पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

छोटे से छोटा सबूत भी गुहनगार को सलाखों के पीछे पहुंचा सकता है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के द्वारका में देखने को मिला. यहां एक महिला की हत्या की गुत्थी उसकी Nose Pin के सहारे सुलझाई गई. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति और उसके नौकर को जेल भेज दिया.

आरोपी पति का नाम अनील कुमार (47) और नौकर का नाम शिव शिव शंकर (35) है. वहीं मृत महिला की पहचान द्वारिका सेक्टर-10 की सीमा सिंह (47) के रुप में हुई है. द्वारिका पुलिस के अनुसार, 15 मार्च को करीब बजे 4 बजे सूचना मिली कि नजफगढ़ नाले में एक महिला का शव तैर रहा है. महिला का शव कपड़े में लिपटा और पत्थर से बंधा था.

सूचना मिलने के बाद पुलिस नजफगढ़ नाले के पास पहुंची और शव को सुरक्षित रखवाया गया, ताकि उसका पोस्टमार्टम हो सके. इसके बाद द्वारका जिले की छावला पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.

ऐसे हुई महिला की पहचान

पुलिस के समाने सबसे पहली और बड़ी चुनौती महिला की पहचान करने की थी. पुलिस मृतक महिला की पहचान और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लग गई. इस केस को सुलझाने में मृतक महिला ने जो नाक की पिन पहनी थी वो सहायक साबित हुई. पिन पर बड़ा हॉलमार्क पाया गया, जिससे पुलिस को जहां से पिन खरीदी की गई उस शोरूम और जिसके नाम पर उसका बिल था, उसके बारे में पता चल गया.

11 मार्च को की थी हत्या

पुलिस ने जांच के दौरान नौकर शिव शंकर को गिरफ्तार किया. जांच में पता चला कि उसने और महिला के पति ने मिलकर ये जघन्य कृत्य किया है. दोनों ने मिलकर 11 मार्च को सीमा की हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद उन्होंने सीमा के शव को चादर में लपेटा और केबल तार से बांधकर निर्मल धाम के पास नजफगढ़ नाले में फेंक दिया. अनिल कुमार पत्नी सीमा की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था. पहले नौकर औप फिर बाद में आरोपी पति भी गिरफ्तार कर लिया गया. मृतका के दो बच्चे भी हैं. महिला का पति संपत्ति कारोबारी और डीलर है.

पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला कि आर्थिक तंगी और घरेलू कलह परेशान होकर इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया गया . पुलिस की पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है. मामले की छानबीन चल रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.