Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

दिल्ली में प्रचंड गर्मी… 45 डिग्री पहुंचा पारा, रेड अलर्ट जारी; 2 दिन तक नहीं मिलने वाली राहत

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. IMD ने आज दोपहर दो बजे जारी किए गए मौसम बुलेटिन में बताया कि दिल्ली-NCR में कई जगहों पर लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दोनों ही सामान्य से काफी अधिक हैं.

दिल्ली में आज सुबह के समय आर्द्रता का स्तर 39 प्रतिशत पर मध्यम रहा, लेकिन गर्मी और शुष्क दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के ने परेशानी को और बढ़ा दिया. IMD के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी 12 जून तक जारी रहने की उम्मीद है. 13 जून से पश्चिमी विक्षोभ के आने से हल्की बारिश और गरज के साथ बारिश के रूप में आंशिक राहत मिल सकती है और रेड अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट आ जाएगा.

इन राज्यों में चलेगी तेज लू

उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. अगले 3-4 दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा और राजस्थान अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट पर रहेगा. डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी के चलते आज और कल रेड अलर्ट है. इसके बाद 13 जून को ऑरेंज अलर्ट रहेगा.

13 जून से शुरू होगी बारिश!

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 जून की रात हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है. शहर में आज दोपहर 2 बजे AQI 225 रहा, जो खराब वायु गुणवत्ता की श्रेणी में आता है. IMD ने 12 और 13 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान के दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल उड़ाने वाली हवाएं चलने का अनुमान लगाया है.

IMD ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

मौसम विभाग लोगों से सावधानी बरतने की अपली की. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों से. IMD के आंकड़ों के अनुसार, जून के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है. 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलेगी. तब तक दिल्ली हाई अलर्ट पर रहेगी, क्योंकि अत्यधिक तापमान स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करता रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.