Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिन में व्यापारी बनकर आए, कीमत लगाई और रात में उठा ले गए 16 बकरे… ‘सुल्तान’ को भी चुरा ले गए

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बकरा चोर गिरोह का आतंक बना हुआ है. उनके निशाने पर महंगे बकरे-बकरी रहते हैं. शातिर गैंग के सदस्य पहले व्यापारी बनकर इलाके की रेकी करते हैं, फिर मौका पाकर जानवरों को चोरी कर ले जाते हैं. ऐसा ही नया मामला जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां बकरा चोर गैंग 16 बकरे-बकरियों को चोरी कर ले गए. इनमें 30 रुपये कीमत का ‘सुल्तान’ भी शामिल है.

बकरा चोर गैंग जिले के चरगवां के रिखवारी झिरिया निवासी गणेश प्रसाद चक्रवर्ती के 16 बकरे चोरी कर ले गए. इनकी कीमत 3 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस में शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. पीड़ित गणेश प्रसाद का परिवार बकरा-बकरी पालन से ही अपनी जीविका चलाता है. अचानक इस घटना के बाद उनके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है.

गाड़ी में भर ले गए 16 बकरा-बकरी

पीड़ित गणेश प्रसाद चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने परिजनों के इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल गया हुआ था. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रात में मौका पाकर उनके बकरे-बकरियों को मालवाहक वाहन में भरकर चुरा लिया. चोरी गए बकरे-बकरियों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है. जिले में बकरे चोरी की घटना का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहार आते ही बकरे चोर गिरोह एक्टिव हो जाता है.

‘सुल्तान’ को भी कर ले गए चोरी

पीड़ित ने बताया कि घटना से दो दिन पहले कुछ व्यापारी इलाके में बकरे खरीदने आए थे. उन्होंने पीड़ित के एक खास बकरे ‘सुल्तान’ की कीमत 25 हजार रुपये लगाई थी, लेकिन सौदा नहीं हुआ. ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि इस चोरी में कोई गिरोह शामिल हो सकता है, जो त्योहारों से पहले बकरे चोरी कर उन्हें ऊंचे दामों में बेचता है.चरगवां पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

त्योहार से पहले एक्टिव हुआ गैंग

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की चोरी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं. प्रारंभिक जांच में यह एक गिरोह का काम लग रहा है, जो सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा है. उनके पास इस तरह की ओर भी शिकायत आई हैं, जिसे गंभीरता से लिया है. होली और ईद से पहले हुई इस घटना से बकरी पालकों में दहशत फैल गई है.

बकरी व्यापारियों को डर है कि कहीं उनके जानवर भी चोरों के निशाने पर न आ जाएं. चरगवां पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही बकरों की बरामदगी कर ली जाएगी और चोरों को पकड़ लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.