Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दादी मां के नुस्खे जो बालों और त्वचा को बनाएंगे हेल्दी, हर कोई पूछेगा ब्यूटी सीक्रेट

हमारे देश में दादी-नानी छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम से लेकर स्किन और हेयर केयर के लिए हमेशा से देसी नुस्खों को अपनाती आ रही हैं और ये नुस्खे आज भी बेहद फायदेमंद रहते हैं. घर की रसोई में मिल जाने वाली चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं, बस आपको सही से इस्तेमाल करना आना चाहिए. आज के मॉर्डन लाइफस्टाइल में सेहत के साथ ही त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं से भी लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं. ऐसे में अपने खानपान से लेकर रूटीन पर ध्यान देने के साथ ही होम रेमेडीज के जरिए आप इन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकते हैं.

सोशल मीडिया पर आज के टाइम में DIY हैक्स की भरमार है. इनको लेकर दावा किया जाता है कि एक ही बार में बेहतरीन रिजल्ट मिलेगा, लेकिन इससे आपकी स्किन और बालों को फायदा होने की बजाय कई बार नुकसान भी हो सकता है. पुराने आजमाए हुए नुस्खों का रिजल्ट मिलने में भले ही कुछ समय लगता है, लेकिन इनके इफेक्ट होने का डर नहीं रहता है. तो चलिए जान लेते हैं ऐसे ही नुस्खों के बारे में.

शैंपू को कहें बाय, ऐसे धोएं बाल

पहले के टाइम में लोग शैंपू से बाल नहीं धोया करते थे, बल्कि इसकी बजाय रीठा, आंवला और शिकाकाई का इस्तेमाल किया जाता था. इससे बाल न सिर्फ मजबूत बनते हैं, बल्कि ग्रोथ भी अच्छी रहती है और बालों में थिकनेस भी आती है. इसके अलावा आपके बाल लंबे समय तक काले बने रहते हैं. रात में सूखे आंवला, रीठा और शिकाकई को थोड़े से पानी में भिगो दें. सुबह इसे मसलकर छान लें और इस पानी से बालों को धोएं.

मुल्तानी मिट्टी है बड़े काम की चीज

स्किन केयर से लेकर हेयर केयर तक में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बहुत पुराने समय से होता आ रहा है. आप हेयर वॉश में भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, बस इसमें थोड़ा सा टाइम ज्यादा लगता है. मुल्तानी मिट्टी को भिगोकर रख दें और फिर इसमें रीठा का पानी मिला लें. तैयार है आपका नेचुरल शैंपू. पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं, स्किन ज्यादा ड्राई रहती है तो एक चम्मच दही भी एड कर लें.

बेसन का करें स्किन केयर में यूज

अपने चेहरे की रंगत सुधारे से लेकर डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने तक बेसन का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक चम्मच बेसन में दही और हल्दी मिलाएं. इन तीनों चीजों का फेस पैक हफ्ते में तीन बार लगाने से आपको धीरे-धीरे स्किन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.