Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

तिरुपति मंदिर में हिंदुओं के अलावा और कोई नहीं करेगा काम, CM नायडू बोले- दूसरे समुदाय के लोगों को हटाएं

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तिरुपति-तिरुमाला देवस्थानम यानी तिरुपति मंदिर में काम करने वाले लोगों को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम नायडू ने कहा कि मंदिर में केवल हिंदुओं को ही काम पर रखा जाना चाहिए. सीएम ने कहा कि अगर मंदिर में दूसरे समुदाय के लोग काम कर रहे हैं तो उनका अपमान किए बिना दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जाए.

सीएम चंद्रबाबू नायडू तिरुपति मंदिर में पूजा- अर्चना करने पहुंचे थे. जिसके बाद उन्होंने मंदिर में काम करने वाले लोगों को लेकर बयान दिया. सीएम नायडू ने इस दौरान देश के सभी राज्यों की राजधानी में वेंकटेश्वर स्वामी का मंदिर बनाने की योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले कई लोग मंदिर स्थापित किए जाने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं. सीएम ने कहा कि दुनिया भर से भगवान वेंकटेश्वर की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पवित्र धागा बांधा गया है.

मुमताज होटल योजना रद्द

वहीं उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की मुमताज होटल योजना को रद्द कर दिया है. उन्होंने कहा कि मंदिर की सात पहाड़ियों के आस पास किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधि किए जाने की इजाजत नहीं है. दरअसल, पिछली सरकार ने मंदिर की पहाड़ी के आसपास 35.32 एकड़ भूमि पर मुमताज होटल बनाने की योजना को मंजूरी दी थी, जिसे नायडू सरकार ने कैंसिल कर दिया है.

‘किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे’

सीएम नायडू ने कहा कि मंदिर के आसपास के इलाकों में किसी भी प्राइवेट पार्टी को को व्यवसायिक गतिविधि के लिए इजाजत नहीं दी जाएगी. जिन लोगों को मंजूरी दी गई है वो लोग मदंरि के आसपास सिर्फ शाकाहारी व्यजन ही परोसेंगे. अगर कोई किसी तरह की गड़बड़ी करता है या करते हुए पाया जाता है तो उसे खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाएगी. वहीं इस दौरान सीएम नायडू ने कि दूसरे समुदाय के लोग मंदिर में काम न करें. अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो दूसरे समुदाय का है तो उसकी भावनाओं को ठेस ना पहुचाते हुए उसे दूसरी जगह काम पर लगाया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.