Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

ड्रम में कर दूंगा पैक…. पत्नी के प्रेमी ने पति को दी जान से मारने की धमकी

यूपी के मेरठ में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी थी. फिर लाश के टुकड़े करके उन्हें एक प्लास्टिक ड्रम में सीमेंट के साथ भर दिया था.इस मामले के बाद से ही पतियों को उनकी हत्या करके ड्रम में पैक कर देने की धमकी मिलने वाली खबरें आ रही हैं. ऐसी ही एक धमकी यूपी के फिरोजाबाद में दी गई है. फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला कर्बला में एक अजय नाम के व्यक्ति को उसकी पत्नी के प्रेमी ने हत्या करके ड्रम में पैक करने की धमकी दी.

जानकारी के अनुसार, अजय पेंटर का काम करता है. अजय की पत्नी काजल का उसके ही पचहान वाले एक युवक कमल से प्रेम प्रसंग चलने लगा. कमल दिल्ली के थाना सुल्तानपुरी का रहने वाला है. 19 मार्च को कमल अजय की पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया. अजय ने अपनी पत्नी से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी उसकी अपनी पत्नी से बात नहीं हुई.

थाने में नहीं हुई कोई सुनवाई

हालांकि एक बार फोन उठा. फोन पर उसकी पत्नी के प्रेमी कमल ने उसको धमकी दी कि अगर उसने अपनी पत्नी को तलाशने की कोशिश की तो वो उसकी हत्या करके उसे ड्रम में पैक कर देगा. इसके बाद अजय ने दिल्ली जाकर सुल्तानपुरी थाने में भी शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन वहां पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिर में हारकर दिल्ली से फिरोजाबाद आ गया और थाना दक्षिण पुलिस के पास गया, लेकिन वहां पर भी पुलिस ने पीड़ित अजय की कोई बात नहीं सुनी.

पति ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

अजय का आरोप है कि पुलिस का कहना था कि ऐसे मामले तो आते रहते हैं. फिलहाल अजय अपने एक-तीन और एक चार साल के दो बच्चों के साथ आज भी अपनी पत्नी के इंतजार में बैठा है. मजबूरन उसे अब मीडिया का सहारा लेना पड़ा है कि मीडिया में खबर चलने के बाद शायद पुलिस कार्रवाई करें और उसकी पत्नी वापस आ जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.