Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

टीम इंडिया का एक और स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, चैंपियंस ट्रॉफी से भी किया जा चुका बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में अब सिर्फ 3 दिन का समय बाकी है. 19 फरवरी से इस बड़े टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है, जो 7 साल के इंतजार के बाद वापसी कर रहा है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया दुबई भी पहुंच गई है, जहां वह अपने सभी मैच खेलेगी. बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आखिरी समय पर टीम इंडिया के स्क्वॉड में कुछ बदलाव किए थे. वहीं, 3 खिलाड़ियों को नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुना था. लेकिन इनमें से एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है और एक बड़े मुकाबले में खेलता हुआ नजर नहीं आएगा.

टीम इंडिया का एक और स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल चोट से जूझ रहे हैं. इसी बीच युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ी खबर आने आई है. दरअसल, जायसवाल को हाल ही में रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया था. लेकिन जायसवाल भी चोटिल हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल ने बाएं टखने में दर्द की शिकायत की है, जिसके चलते वह 17 फरवरी से नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन में खेले जाने वाले मुंबई बनाम विदर्भ रणजी मैच का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

चैंपियंस ट्रॉफी के मेन स्क्वॉड से किया गया बाहर

बता दें, 18 जनवरी को घोषित की गई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया था. इसके साथ ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम में जगह मिली थी. फिर वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्हें अपना वनडे डेब्यू करना का भी मौका मिला, जहां उन्होने 22 गेंदों पर 15 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद जायसवाल को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया और फिर उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुन लिया गया. बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर करने की वजह भी नहीं बताई.

रिजर्व खिलाड़ियों में मिली जगह

यशस्वी जायसवाल को भले ही मेन स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया हो, लेकिन वह अभी भी नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में अगर टीम को टूर्नामेंट के बीच उनकी जरूरत पड़ती है तो जायसवाल दुबई बुलाया जा सकता है. लेकिन यशस्वी जायसवाल का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है. वह पिछले कुछ समय में टीम इंडिया के लिए एक बडे़ मैच विनर साबित हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.