Logo
ब्रेकिंग
Sea Buckthorn Nutrition: स्किन चमकाने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक, जानिए क्यों 'वंडर बेरी' कहला... Monsoon Alert 2026: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के आसार, पहाड़ों से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश... Prayagraj Photographer Murder Case: प्रयागराज में दोस्त ने ही की फोटोग्राफर आलोक की हत्या, नीले बैग ... UP Politics News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद गिराए जाने पर गरमाई सियासत, इमरान मसूद ने बताया काला दि... Crime in Ranchi: कबाड़ी को बेची कार और थाने में दर्ज करा दी चोरी की FIR, 4 लाख के क्लेम के चक्कर में... Shivamogga School News: परीक्षा में कम नंबर आने पर शिक्षिका ने बच्चों को लाठी से इतना पीटा कि निकल आ... MP Crime Updates: जबलपुर में त्योहार की रात सनसनी, मूर्तिकार को गोलियों से भूना; FSL टीम जांच में जु... Bhopal Fake IAS News: सोशल मीडिया पर रील बनाकर खुद को IAS बताने वाली तृप्ति राजपूत गिरफ्तार, लाखों क... Saharanpur News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद पर गरजा 6 बुलडोजर, तड़के 4 बजे से ध्वस्तीकरण शुरू; भारी ... Tragic Road Accident: जन्माष्टमी पर मातम, दुकानों में घुसा बेकाबू ट्रक; 3 लोगों की दर्दनाक मौत के बा...
Header Ad

ज्योति के 487 Video, जिसमें छिपे ‘राज’ की तलाश में एजेंसियां, पहलगाम अटैक के बाद ऐसा क्या किया, जिससे रडार पर आई?

हरियाणा की यूट्यूबर और पाकिस्तान की कथित जासूस हसीना ज्योति मल्होत्रा के वीडियो पर देश में बवाल मचा हुआ है. यूट्यूब पर ज्योति ने कुल 487 वीडियो अपलोड किए हैं. इसमें से एक वीडियो पहलगाम अटैक के ठीक बाद का है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसी वीडियो को देखने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ज्योति को रडार पर लिया. संयोग से इसी दौरान पंजाब के मोहाली में पकड़े गए पाकिस्तानी जासूस ने भी ज्योति का नाम लिया और फिर उसी की निशानदेही पर पुलिस ने ज्योति मल्होत्रा को हरियाणा के हिसार स्थित घर से गिरफ्तार किया है.

ज्योति से अब तक मिलिट्री इंटेलिजेंस और हिसार पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खूब पूछताछ की, लेकिन अब एनआईए की टीम उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ज्योति मल्होत्रा इन दिनों पाकिस्तान की ओर से चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन में शामिल थी. इस ऑपरेशन के तहत क्यूरेटिव नरेटिव सेट करना था. इस ऑपरेशन में खासतौर पर उन भारतीय लोगों को शामिल किया गया है, जिनके सोशल मीडिया में फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है. इन सभी को जिम्मेदारी कुछ इस तरह से वीडियो बनाने की थी, जिसमें वह किसी ना किसी तरह से देश की सुरक्षा एजेंसियों और देश की सरकार के खिलाफ अविश्वास पैदा हो सके.

पहलगाम अटैक के लिए किसे बताया जिम्मेदार

इसी के साथ भारतीय लोगों के मन में पाकिस्तान की छवि को साफ सुथरा दिखाने की भी जिम्मेदारी थी.ज्योति मल्होत्रा ने पहलगाम अटैक के ठीक बाद एक वीडियो बनाया था. इस वीडियो में उसने घटना के लिए सरकार और भारतीय लोगों को जिम्मेदार बताया था. कहा था कि कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर सेना है, बावजूद इसके यह घटना हुई. कहा कि इसके लिए केवल सरकार और सुरक्षा एजेंसियां ही नहीं, हम सब भी जिम्मेदार हैं. ज्योति इस वीडियो को इस तरह से फिल्माने की कोशिश की है उन 26 पर्यटकों ने कश्मीर जाकर बहुत बड़ी गलती कर दी थी.

आईटी वार का दावा

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने दावा किया है कि पाकिस्तान की ओर से शुरू किया गया यह एक तरह आईटी वार है. मामले की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पाकिस्तान को पता है कि आमने सामने की जंग में उसकी जीत नहीं हो सकती. ऐसे में उसने आईटी वार शुरू किया है. इस आईटी वार का संचालन पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों द्वारा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में भारत के 20 से अधिक सोशल मीडिया इंफ्लूएंर्सस को शामिल किया गया है. इन सभी को वीडियो बनाने के लिए टॉपिक भी हैंडलर्स द्वारा तय किए जाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.