Logo
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
Header Ad

जबलपुर में दो सड़क हादसे, 8 श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल; महाकुंभ से लौटरहे थे

जबलपुर जिले में रविवार सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पहला हादसा जबलपुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-30) पर खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी एक तूफान गाड़ी अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में जाकर सामने से आ रही बस से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु कर्नाटक के बेलगावी जिले के गोकक कस्बे के रहने वाले थे और प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के बाद अपने घर लौट रहे थे. हादसे में विरुपाक्षी गुमटी, बासवराज कुराती, बालचंद्र, राजू, इरणां और सुनील बालचंद्र की मौत हो गई. वहीं, सदाशिव और मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीहोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर के कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस और प्रशासन ने क्रेनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया.

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत

दूसरा हादसा अंधमुख बाईपास के पास हुआ, जहां सुल्तानपुर से महाकुंभ के लिए प्रयागराज जा रही एक कार MP 04 ED 9540 सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. जिसमें कार चालक सहित दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में बैठी एक महिला को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में 108 की मदद से भर्ती कराया गया है. इस हादसे में कार सवार अश्वनी चौधरी और सौरभ सेन की मौत हो गई, जबकि वर्षा पटेल घायल हो गईं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इन घटनाओं के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों हादसों की पुष्टि एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने की है. उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.