Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जंग से पहले ही हार गई पाकिस्तान की सेना, बलूचिस्तान में हो गया सफाया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है. वहीं पाकिस्तान के बलूचिस्तान के कलात जिले के मंगोचर शहर पर बाओच विद्रोहियों ने कब्ज़ा कर लिया है. सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूच विद्रोहियों ने मंगोचर में सरकारी दफ्तरों और इमारतों पर कब्ज़ा कर लिया है.

शनिवार को इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरकारी इमारतों पर बलूच विद्रोहियों को दिखाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तान की सेना के बीच झड़पें हुईं हैं. बलूच विद्रोहियों ने शहर में पाकिस्तान की सेना के कैंप पर हमला किया. विद्रोहियों ने कथित तौर पर पाकिस्तान की सेना के कुछ हथियार भी जब्त कर लिए.

मंगोचर शहर में पाकिस्तान की सेना के शिविर पर बलूच विद्रोहियों की ओर से किए गए हमले की ये खबरें ऐसे समय में सामने आईं जब भारत के साथ तनाव बढ़ रहा. पाकिस्तान की सेना ने कथित तौर पर भारत से हमले की आशंका के चलते पश्चिमी सीमा पर अपने सैनिकों को तैनात कर दिया था.

पिछले कुछ महीनों में बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मियों पर हमले तेज़ कर दिए हैं. 26 अप्रैल को पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आईडी ब्लास्ट में कम से कम दस अर्धसैनिक बल के जवान मारे गए. बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी.

पाकिस्तान की ओर से दावा किया है कि वह सभी यात्रियों को रिहा कर रहा है. रेबल के मुताबिक, इस घटना में 18 सैनिक और 33 फाइटर्स सहित 64 लोग मारे गए और 38 और लोग घायल हो गए हैं. हालांकि, बीएलए ने पाकिस्तान के बयान का खंडन किया है. विद्रोही समूह ने दावा किया है कि उसने सुरक्षा बलों के 50 सदस्यों और 214 बंधकों को मार डाला है.

हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थिति और बिगड़ने लगी. 22 अप्रैल को पहलगाम के पास बैसरन मैदान में पांच-छह आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी, जिसमें एक स्थानीय गाइड भी शामिल था.

शुरुआत में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के सहयोगी द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली. हालांकि, कुछ दिनों बाद इसने अपनी भूमिका से इनकार कर दिया. ध्यान देने वाली बात ये है कि पहलगाम हमला पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की हिंदू विरोधी टिप्पणी के लगभग एक हफ्ते बाद हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.