Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

छतरपुर में ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक, इलाज के लिए जाते समय मौत

छतरपुर।  मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल हो गया था। हादसे के बाद जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के गरौठा का रहने वाला 48 वर्षीय सुराज पुत्र रज्जब खान ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब 15 दिन पहले उसकी पत्नी नजमा, उत्तरप्रदेश के बांदा शहर से लापता हो गई थी।

सोमवार को सुरज पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए बांदा जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद शाम करीब 4 बजे हरपालपुर के पास वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। रेल्वे कर्मचारियों ने उसे घायल अवस्था में हरपालपुर अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे पहले नौगांव और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में सुराज ने दम तोड़ दिया। रेलवे कर्मचारी प्रशांत यादव ने सुरज के छोटे भाई सुलेमान और हरपालपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।

जिसके बाद परिजन छतरपुर पहुंचे। मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि हरपालपुर स्टेशन के समीप रेल्वे ट्रैक पर युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला था, इलाज के लिए जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.