Logo
ब्रेकिंग
Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ... Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने... Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत...
Header Ad

चारपायी पर लेट कर मोबाइल में देख रहा था वीडियो, इतने में दबे पांव आया तेंदुआ; और फिर…

महाराष्ट्र के भोर तालुका क्षेत्र से एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो दबे पांव आए एक तेंदुए के अटैक का है. इस वीडियो में एक तेंदुआ दबे पांव आता है और एक कुत्ते को दबोच कर भाग जाता है. यह घटना उस समय हुई, जब कुत्ते का मालिक वहीं चारपायी पर लेट कर अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहा था. वायरल वीडियो को देखने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. खासतौर पर लोगों को अपने पालतू जानवरों की चिंता सताने लगी है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना दो दिन पहले की है. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक युवक अपने घर के बाहर चारपायी पर लेटे लेटे मोबाइल पर कोई वीडियो देख रहा था. वहीं युवक का कुत्ता उसकी चारपायी के नीचे सो रहा था. इसी दौरान मुख्य सड़क से एक तेंदुआ धीरे धीरे चलते हुए उस युवक के घर के सामने आया और चारपायी के नीचे लेटे कुत्ते को देखकर दबे पांव वहां पहुंचा और लपककर कुत्ते की गर्दन पकड़ ली. इसके बाद तेंदुआ बहुत तेजी से भागा.

इस दौरान आवाज होने और कुत्ते के चिल्लाने पर चारपायी पर लेटा युवक चौंककर उठ बैठा. हालांकि इतने में देर हो चुकी थी और तेंदुआ कुत्ते को लेकर जा चुका था. युवक अपनी चारपायी पर ही बैठे बैठे घटना के संबंध में सोच ही रहा था कि तेंदुएं के जबड़े से छूट कर कुत्ता तेजी से दौड़ते हुए आया और एक घर में घुस गया. इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. युवक ने यह वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर डाल दी थी. अब यह वीडियो वायरल हो रहा है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह वीडियो बहुत डरावना है. चूंकि इस क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवर आबादी में घुस आते हैं और पालतू जानवरों को उठा ले जाते हैं. अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने इस संबंध में वन विभाग में शिकायत दी है. गुहार लगाई है कि तेंदुए से यहां की आबादी और पालतू जानवरों की रक्षा की जाए. लोगों की शिकायत पर वन विभाग के अधिकारियों ने भी सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.