Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

गुना: हनुमान जयंती जुलूस पर मस्जिद के सामने पथराव, मची अफरा-तफरी… इलाके में तनाव का माहौल

गुना में हनुमान जयंती के अवसर पर माहौल बिगड़ गया. क्योंकि यहां हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें पत्थरबाजी के दौरन पुलिस वालों को स्थिति संभालते देखा जा सकता है. वहीं, गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया. लोगों ने पत्थर फेंकेने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की.

जानकारी के अनुसार, शाह के कोल्हू पुरा से शनिवार को हनुमान जयंती का जुलूस निकला. ये जुलूस रापटा और हाट रोड की ओर बढ़ रहा था. जुलूस में लोग बड़ी संख्या में गाते-बजाते चल रहे थे. शाम के लगभग आठ बजे ये जुलूस कर्नलगंज स्थित मस्जिद के सामने पहुंचा. इसी स्थान पर पार्षद की कहा सुनी किसी से जुलूस को आगे बढ़ाने को लेकर हो गई.

पत्थरबाजी के बाद पुलिस एक्शन में आई

इसी समय किसी से जुलूस पर पत्थर मार दिया. इसी के बाद माहौल बिगड़ा. फिर दोनों ओर से पत्थर चलाए जाने लगे. पत्थरबाजी से इलाके में भगदड़ मच गई. कुछ पुलिस वालों ने लोगों से अपील कर कहा कि वो पत्थरबाजी ने करें. हालांकि, पत्थरबाजी के बाद पुलिस एक्शन में आई और मौके से लोगों को भगाया. इस घटना ने लोगों के भीतर गुस्सा भर दिया.

प्रशासनिक अमले में हड़कंप

इसके बाद जो युवा जुलूस में चल रहे थे उन्होंने हनुमान चौराहे पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की. माहौल बिगड़ता देख प्रशासनिक अमले के हाथ पांव फूल गए. इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस और प्रसाशन के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में

बड़े अधिकारियों ने लोगों से कहा कि वो कोतवाली जाकर केस दर्ज कराएं. इसके बाद युवा कोतवाली गए. कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और एसपी संजीव कुमार सिन्हा हनुमान चौराहे पहुंंचे. अधिकारी कर्नलगंज भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे. फिलहाल बताया जा रहा है कि स्थिति नियंत्रण में है.

एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने क्या कहा

वहीं इस पूरे मामले में एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि जैसे ही हमको कर्नलगंज में विवाद की जानकारी मिली मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. फिलहाल हालात हमारे कंट्रोल में हैं. मामले की जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.