Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, खबर में पढ़ें नई Update

चंडीगढ़ : अगर आप आने वाले दिनों में PGI अस्पताल आने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार करना आपके लिए बेहतर हो सकता है। गर्मियों की छुट्टियां 16 मई से शुरू हो रही हैं, जिसका मतलब है कि आधे से ज्यादा फैकल्टी सदस्य छुट्टी पर रहेंगे। हाल ही में भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं, लेकिन अब हालात सामान्य हो चुके हैं, इसलिए वह पुराना आदेश वापस ले लिया गया है।

गर्मियों की छुट्टियां 16 मई से 14 जून तक रहेंगी। पहले हिस्से में 50% से ज्यादा सीनियर सलाहकार (Senior Consultants) छुट्टी पर रहेंगे। यदि कोई स्टाफ सदस्य छुट्टी नहीं लेना चाहता, तो यह उसका निजी निर्णय होगा।

PGI में डॉक्टरों को साल में दो बार छुट्टियां मिलती हैं, एक बार गर्मियों में और दूसरी बार सर्दियों में। गर्मियों में डॉक्टरों को पूरा एक महीना अवकाश दिया जाता है, जबकि सर्दियों में केवल 15 दिन की छुट्टी दी जाती है।

छुट्टियों का बंटवारा इस प्रकार होगा

  • पहला चरण: 16 मई से 14 जून
  • दूसरा चरण: 16 जून से 15 जुलाई

इसके अलावा, 5 जून (रविवार) को सभी फैकल्टी सदस्यों को ड्यूटी पर आना होगा और चार्ज सौंपना होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.