Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

कैसे बनी थी अजय देवगन की सबसे पॉपुलर फिल्म ‘सिंघम’? आधी रात को करनी पड़ती थी शूटिंग

हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अजय देवगन के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में ‘सिंघम’ भी शामिल है. इस फिल्म में पुलिसवाले का किरदार निभाकर अजय देवगन ने फैंस का दिल जीत लिया था और उन्हें फिर ‘बॉलीवुड का सिंघम’ भी कहा जाने लगा था. ये पिक्चर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. वहीं इसके बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है. इसके लिए अजय को आधी रात को नहाना पड़ता था और शूट करना पड़ता था.

सिंघम का डायरेक्शन करने वाले मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने इसके बनने के पीछे की पूरी कहानी शेयर की थी. उनहोंने बताया था कि इस फिल्म पर कब काम शुरू हुआ था और कितने महीनों में इसकी शूटिंग खत्म हो गई थी? इसके एक सीन के लिए रात के 3 बजे पूरी टीम सेट पर होती थी.

कैसे शुरू हुई थी ‘सिंघम’?

अजय देवगन की ‘सिंघम’ साउथ एक्टर सूर्या की इसी नाम से आई फिल्म का हिंदी रीमेक है. रोहित शेट्टी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया से एक बातचीत में सिंघम को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होनें बताया था, ”मैंने एक दिन अजय सर को कहा कि साथ में एक एक्शन फिल्म करेंगे तो उन्होनें कहा था तू बता कब करना है? कब करेंगे? मेरे पास तब एक डीवीडी पड़ी थी, मैंने लगाई और सिंघम (तमिल फिल्म) देखी. मैंने कहा ये तो कमाल की पिक्चर है. फिर मैंने इसके बारे में अजय सर को बताया. उन्होनें कहा बहुत अच्छा है. फिर पूछा कब करना है? मैंने कहा अभी करेंगे.” इसके बाद इस पर काम शुरू हो गया था.

रात को 3 बजे करनी पड़ती थी शूटिंग

रोहित शेट्टी ने आगे बताया था कि उन्होनें चार महीने में फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी थी. शूटिंग गोवा और मुंबई में हुई थी. इस दौरान रोहित ने ये खुलासा भी किया था कि जो सिंघम का टाइटल ट्रैक है वो रात को तीन बजे शूट किया गया था. इसमें अजय देवगन नहाकर पानी के बीच से निकलते हुए नजर आते हैं, वो सीन आधी रात को सर्दी में फिल्माया गया था.

सुपरहिट हुई थी ‘सिंघम’

सिंघम 22 जुलाई 2011 को रिलीज हुई थी. इसमें अजय के साथ काजल अग्रवाल ने लीड रोल किया था. वहीं विलेन के रोल में प्रकाश राज नजर आए थे. फिल्म 52 करोड़ के बजट में बनी थी और वर्ल्डवाइड 151 करोड़ रुपये कमाकर सुपरहिट साबित हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.