Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

केमिकल वाली लौकी और तोरई की पहचान कैसे करें? ये 5 तरीके आएंगे काम

भारतीय घरों में लंच से लेकर डिनर सब्जी खूब पसंद की जाती है. सब्जियां पोष्टित होती हैं और हमारे शरीर को फायदे देती हैं. लेकिन अगर वही सब्ज़ियां केमिकल से भरी हों, तो सेहत को फायदा नहीं, बल्कि नुकसान पहुंता सकती हैं. गर्मियों के मौसम में लौकी और तोरई दो ऐसी सब्जियां हैं जो काफी ज्यादा पाई जाती हैं. ये खाने में लाइट होती हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं.

हालांकि, इस वक्त मार्केट में असली के बजाय नकली लौकी और तोरई भी खूब बिक रही हैं. इन्हें जल्दी बड़ा करने और चमकीला दिखाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में ये जरूरी है कि आप मार्केट से इन्हें खरीदते समय पहचान सकें के कौन सी असली है और कौन नकली. तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते केमिकल से पकी लौकी और तोरई की पहचान करने के 5 आसान तरीके.

1. ज्यादा चमकदार या चिकनी स्किन से रहें सावधान

अगर लौकी या तोरई असामान्य रूप से ज्यादा चमकदार, चिकनी या प्लास्टिक जैसी लग रही हो, तो उसमें केमिकल पॉलिश की गई हो सकती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक है. जब भी लौकी या तोरई खरीदें तो उसकी त्वचा पर खास ध्यान दें. नेचुरल ताजी सब्जी थोड़ी मटमैली, हल्के दाग-धब्बों वाली हो सकती है.

2. हाथ लगाने पर चिपचिपाहट या गंध

अगर लौकी और तोरई को छूने पर हल्की चिपचिपाहट महसूस हो रही हो या केमिकल जैसी गंध आ रही हो तो हो सकता है ये केमिकस से पकाई गई है. ऐसे में हमेशा तोरई और लौकी खरीदते समय उन्हें छूकर और सूंघ कर जरूर देखें.

3. बहुत लंबे समय तक फ्रेश दिखना

अगर लौकी या तोरई कई दिनों तक बिना गले या मुरझाए ताजी जैसी दिख रही हैं तो उसमें प्रिजर्वेटिव्स या केमिकल का इस्तेमाल किया हो सकता है. क्योंकि नेचुरल पकी लौकी और तोरई 1-2 दिन के बाद हल्की सी मुरझाने लगती हैं.

4. छीलने पर रंग में फर्क

जब आप लौकी या तोरई को छीलते हैं, तो देखें कि अंदर और बाहर के रंग में बड़ा फर्क तो नहीं है. अगर बाहरी हिस्सा बहुत हरा है लेकिन अंदर हल्का सफेद और स्पंज जैसा, तो यह संकेत हो सकता है कि बाहर पर केमिकल छिड़का गया है.

5. पानी में भिगोने पर रंग छोड़ना

लौकी और तोरई को धोने से पहले 5-10 मिनट के लिए साफ पानी में भिगो कर रखें. अगर पानी में हल्का रंग घुल जाए या ऊपर तेल जैसी परत दिखे, तो यह संकेत है कि सब्जी पर केमिकल लेयर है.केमिकल वाली लौकी और तोरई की पहचान कैसे करें? ये 5 तरीके आएंगे काम

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.