Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कितनी अमीर हैं दीपिका पादुकोण? इस काम पर हर साल खर्च करेंगी 73 लाख रुपए

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी कमाल की है. उन्होंने अब एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर उनका नाम दर्ज हो गया है. यह किसी भी स्टार के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस स्टार को बनाए रखने के लिए दीपिका को हर साल 73 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे?

क्या होता है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम?

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम वो जगह है, जहां दुनिया भर के आइकॉनिक कलाकारों के नाम स्टार शेप में सड़क पर लगाए जाते हैं. ये अमेरिका के लॉस एंजेलेस में हॉलीवुड बुलेवर्ड और वाइन स्ट्रीट पर मौजूद है. इसे पाने के लिए न सिर्फ नाम और शोहरत चाहिए, बल्कि इसके साथ आता है एक सालाना खर्च भी.

दीपिका को क्यों मिला ये सम्मान?

दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग से सबका दिल जीता है, बल्कि हॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. xXx: Return of Xander Cage जैसी इंटरनेशनल फिल्म और मेट गाला जैसे ग्लोबल इवेंट्स में उनकी शानदार उपस्थिति ने उन्हें दुनिया भर में एक ग्लोबल स्टार बना दिया है. यही वजह है कि उन्हें वॉक ऑफ फेम में जगह दी गई.

73 लाख हर साल क्यों?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार मिलने के बाद हर सेलेब्रिटी को उसकी मेंटेनेंस के लिए एक मोटी रकम सालाना चुकानी होती है. इस राशि का इस्तेमाल स्टार की सफाई, सुरक्षा, और देखभाल में किया जाता है. दीपिका पादुकोण इस सम्मान को बनाए रखने के लिए हर साल करीब 88,000 डॉलर यानी लगभग 73 लाख रुपये खर्च करेंगी.

दीपिका की नेटवर्थ कितनी है?

इतनी बड़ी रकम खर्च करने वाली दीपिका की कुल संपत्ति भी उतनी ही चौंकाने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वह फिल्मों के अलावा विज्ञापनों, खुद के ब्रांड्स और प्रोडक्शन हाउस के ज़रिए मोटी कमाई करती हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.