Logo
ब्रेकिंग
Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा... Gurdaspur Road Accident: दीनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा; रेत से भरे टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, डा... Kharar Theft Case: 29 जुलाई और 7 सितंबर को चोरी हुए ट्रैक्टर बरामद; सदर पुलिस ने मेरठ और दिल्ली से द...
Header Ad

कांवड़ यात्रा में नहीं कटेगी बिजली, कंट्रोल रूम से निगरानी, रूट पर सिक्योरिटी, एंबुलेंस और मेडिकल टीम

कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. यात्रियों को यात्रा मार्ग में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं. इनमें कंट्रोल रूम बनाना, कांवड़ यात्रियों के रूट पर सिक्योरिटी के इंतजाम, सड़कों की सफाई और मरम्मत के लिए डेड लाइन तय करने, कांवड़ चढ़ाए जाने वाले मंदिरों में व्यवस्था करने, बिजली न कटे इसके लिए निर्देश जारी करने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, रूट पर एंबुलेंस और मेडिकल कैंप की तैनाती करवाना शामिल है.

दिल्ली हरियाणा से आने वाले कांवड़यों के लिए गाजियाबाद काफी अहम पड़ाव होता है. यात्रा की शुरुआत में भी और यात्रा के आखिरी समय में भी. ऐसे में गाजियाबाद जिला प्रशासन इसके लिए मुस्तैद है. जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इस यात्रा की व्यवस्था के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर बातचीत की. इसमें यात्रा मार्गों, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर बातें हुईं. साथ ही उन मंदिर पर व्यवस्था को लेकर भी बात हुई जहां भक्त कांवड़ चढ़ाते हैं.

बनेंगे कंट्रोल रूम

यात्रा के दौरान कांवड यात्रियों की सुविधा के लिए मोदीनगर के राज चौपला, मुरादनगर गंग नहर, मेरठ तिहरा टीला मोड़ और जिला मुख्यालय के पास कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे. इन्हीं जगहों से पूरे जिले से होकर गुजरने वाली कांवड़ यात्रा पर निगरानी रखी जाएगी.

सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त

कांवड यात्रियों की सुविधा के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सभी सड़कें और सहायक मार्गों को 30 जून तक गड्ढा मुक्त किया जाए. शहरी क्षेत्र में 2307 और ग्रामीण क्षेत्र में 6331 स्थानों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी. साथ ही बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि यात्रा मार्गों पर बिजली कटौती न हो.

स्वास्थ के लिए विशेष इंतजाम

कांवड़ मार्ग पर 30 एंबुलेंस और 20 मेडिकल शिविर तैनात किए जाएंगे. पैरामेडिकल स्टाफ सहित 250 डॉक्टर व नर्स और 180 बेड की व्यवस्था की जाएगी. यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.