Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

करप्शन और कमीशन बढ़ाने के लिए बजट की सीमा बढ़ा रही सरकार- जीतू पटवारी

भोपाल : मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ रुपए का बजट पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये जनता को समर्पित सर्वस्पर्शी बजट है। इस बजट में कोई भी नया कर नहीं लगाया गया और न ही किसी भी कर की दर बढ़ाना प्रस्तावित किया गया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा था हमने सरकार बनाते समय कहा था कि हमारी सरकार बजट को दोगुना करेगी, मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस वर्ष का बजट ₹4 लाख करोड़ से भी अधिक का होगा। वहीं कांग्रेस इस बजट का विरोध कर रही है। बजट के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉक आउट किया।

बजट बढ़ाकर कर्ज की सीमा बढ़ाएगी सरकार- जीतू पटवारी

बजट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार 5000 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है।   मप्र के बजट का सार यह है कि बजट बढ़ाकर कर्ज की सीमा बढ़ाना है, ताकि करप्शन और कमीशन भी बढ़ाया जा सके,  दलित आदिवासी, छात्र के लिए जितना बजट होता है उसका केवल कुछ प्रतिशत खर्च करते हैं ये सरकार का काम है, विज्ञापन और इवेंट का बाजार कैसे बनता है ये इस सरकार ने बता दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.