Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

इंस्टागाम-फेसबुक की तरह वॉट्सऐप भी होगा लॉगआउट, काम का है ये फीचर

अगर आप भी वॉट्सऐप यूज करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. अब वॉट्सऐप में भी जल्द ही Logout करने का फीचर मिलने वाला है. आप सही सोच रहे हैं ये बिलकुल फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह होगा. जैसे आप मन भर जाने के बाद या बिजी होने पर इंस्टाग्राम और फेसबुक को बंद कर देते हैं वैसे ही वॉट्सऐप को भी कर सकेंगे. वैसे ये फीचर सही भी है, कई बार वॉट्सऐप ग्रुप के मैसेज बार-बार परेशान कर देते हैं. ऐसे में अगर हम वॉट्सऐप को लॉगआउट कर सकेंगे तो थोड़ा सुकून मिल सकेगा.

क्या है Logout फीचर?

अब तक वॉट्सऐप में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं था जिससे आप इसे डिवाइस से लॉगआउट कर सकें. आप बस ऐप को डिलीट कर सकते थे या अकाउंट डिएक्टिवेट करना पड़ता था. लेकिन अब ये नया लॉगआउट फीचर काम को आसान बना देगा.

कैसे काम करेगा ये नया फीचर?

आप अपने वॉट्सऐप अकाउंट को एक डिवाइस से लॉगआउट कर पाएंगे. अगर आप किसी और डिवाइस में लॉगिन करना चाहते हैं, तो पुराने डिवाइस से लॉगआउट कर सकेंगे. ये फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो एक से ज्यादा डिवाइस में वॉट्सऐप यूज करते हैं.

फायदे क्या हैं इस फीचर के?

प्राइवेसी बेहतर होगी: अगर आपका फोन गलती से किसी और के पास चला गया है या आप पब्लिक डिवाइस पर लॉगिन कर रहे हैं, तो आप लॉगआउट कर के अपनी चैट्स को सेफ रख सकते हैं.

डिवाइस कंट्रोल आसान होगा: अब आप जान पाएंगे कि आपका अकाउंट किन-किन डिवाइसेस में लॉगिन है और उन्हें लॉगआउट भी कर सकेंगे.

फेसबुक-इंस्टाग्राम जैसा एक्सपीरियंस: जो लोग पहले से मेटा की बाकी ऐप्स यूज करते हैं, उन्हें एक जैसे ऑप्शंस मिलेंगे.

कब तक मिलेगा यह अपडेट?

ये फीचर अभी बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है और बहुत जल्द इसे एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए शुरू कर दिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.