Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

इंदौर में गाड़ी का पहिया चढ़ने से घायल हुआ ब्लैक कोबरा, किया गया रेस्क्यू, ZOO में होगा ऑपरेशन

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सोमवार सुबह तुलसी नगर इलाके में कोबरा के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। लेकिन कोबरा बुरी तरह से घायल था। रहवासियों के मुताबिक कोबरा गाड़ी के पहिए के नीचे आने के कारण कोबरा घायल हो गया था। वहीं जानकारी के बाद सांप रेस्क्यू करने वाले सोनू को तुरंत कॉल किया गया और ब्लैक कोबरा का रेस्क्यू किया गया। सोनू ने बताया की कई घंटों तक वो गाड़ी के पहिए के नीचे दबा हुआ था इस कारण वह कोई हरकत नहीं कर पाया। कई घंटे तक वह गाड़ी के पहिए के नीचे ही दबा रहा गनीमत यह रही की कोबरा ने गाड़ी चालक पर किसी तरह का हमला नहीं किया नहीं तो कोई दूसरी घटना हो सकती थी।

वहीं रेस्क्यू के बाद कोबरा के पूंछ के टिशू भी दिखाई दिए। सोनू ने जू प्रभारी उत्तम यादव से बात कर उसे ऑपरेशन के लिए जू ले जाया गया।  ब्लैक कोबरा की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई थी। इसलिए उसे सावधानी से रेस्क्यू कर ZOO ले जाया गया है।  घायल कोबरा का जल्द इलाज शुरू हो जाएगा।

तुलसी नगर रहवासी शीतल ने बताया कि रोज की तरह सुबह उठने के बाद उनका बालक स्कूल के लिए निकल रहा था। तभी ड्राइवर ने जैसे ही गाड़ी निकाली  और जब वह पौधों में पानी डालने आए तो उन्हें ब्लैक कोबरा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत सर्प मित्र के सदस्य सोनू को कॉल किया जिसके बाद सर्प मित्र ने उसका रेस्क्यू किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.