Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

होली में 2 दिन बचे, दिल्ली की महिलाओं को कब मिलेंगे फ्री गैस सिलेंडर?

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली में चुनाव से पहले होली और दिवाली पर लोगों को फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया था. बीजेपी के इस वादे को लेकर आप ने आज यानी बुधवार को दिल्ली के ITO पर विरोध प्रदर्शन किया. आप का आरोप है कि बीजेपी ने पहले 2500 रुपये देने का वादा पूरा नहीं किया और अब होली से पहले गैस सिलेंडर का. आप के कार्यकर्ताओं ने जब प्रदर्शन किया तो दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, बीजेपी और पीएम मोदी ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए थे. 2500 रुपये का वादा जुमला निकला. दिल्ली की महिलाओं को होली के दौरान मुफ्त सिलेंडर मिलना था, होली में सिर्फ 2 दिन बचे हैं और दिल्ली की महिलाएं मुफ्त सिलेंडर का इंतजार कर रही हैं. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में महिलाएं बीजेपी और उनके झूठे वादों के खिलाफ खाली सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर रही हैं.

फ्री सिलेंडर को लेकर दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हाल में कहा था कि त्योहारों पर अगर सिलेंडर की बात हमने की थी तो वह भी मिलेगा और उसका अनाउंसमेंट भी जल्द किया जाएगा. बता दें कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि वह होली और दिवाली पर लोगों को फ्री सिलेंडर देगी. यह लाभ उज्जवल योजना के तहत गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगा. दिल्ली में तकरीबन 2.59 लाख उज्जवल गैस कनेक्शन है.

2500 रुपये पर भी बीजेपी-आप आमने सामने

इससे पहले दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये देने को लेकर बीजेपी और आप में खूब बयानबाजी हुई. 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली सरकार ने 2500 रुपये देने के लिए महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी.

इसपर आप नेता आतिशी ने कहा, पीएम मोदी ने अपनी एक रैली में वादा किया था कि 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे… आज वह दिन था, और दिल्ली की महिलाएं इंतजार कर रही थीं. लेकिन, आज बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया है कि यह पीएम मोदी की गारंटी नहीं बल्कि ‘जुमला’ था. पैसे देना तो दूर की बात है, महिलाओं को कोई योजना या पंजीकरण के लिए पोर्टल तक नहीं मिला… उन्हें 4 सदस्यीय समिति मिली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.