Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

हेड मास्टर ने छात्रा को किया बैड टच, चुप रहने के लिए दिए 20 रुपए; महिलाओं ने की पिटाई

बिहार के जमुई जिले के सोनो प्रखंड के नवीन प्राथमिक की विद्यालय मकतब में एक गंभीर मामला सामने आया है. हेड मास्टर पर दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. घटना मंगलवार की है. पीड़ित छात्रा ने बताया कि हेड मास्टर ने उसको गलत तरीके से टच किया. इसके साथ ही चुप रहने के लिए ₹20 भी दिए.

वहीं बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले आठ दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी. जब वह बच्ची को डांटती तो वह रोने लगती थी. घटना का पता चलने पर एक महिला ने हेड मास्टर को चप्पल से मारने की कोशिश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी शिक्षक को हटाने की मांग की.

हेड मास्टर को स्कूल से निकालने की मांग

बच्ची की दादी ने कहा कि हेड मास्टर ने उनकी पोती के साथ गलत हरकत की है. उन्होंने मांग की कि हेड मास्टर को स्कूल से निकाला जाए. हेड मास्टर शमशेर आलम ने आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि वह 14 साल से स्कूल में कार्यरत हैं. इस मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सीताराम दास ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है.

पीड़ित परिवार देगा आवेदन तो होगी कार्रवाई

मामले को लेकर शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं मामले को लेकर सोनो थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है. अगर पीड़ित परिवार आवेदन देते हैं तो मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं गांव के लोगों ने शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ से आरोपी हेड मास्टकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.