Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

‘हम हैं बिहारी, थोड़ा लिमिट में रहिएगा! कट्टा दिखाएंगे…’, वर्दी में महिला सिपाही की रील वायरल

बिहार पुलिस के लिए एक बार फिर सोशल मीडिया सिरदर्द बन गया है. इस बार एक महिला सिपाही द्वारा ऑन ड्यूटी वर्दी में बनाई एक रील ने विभाग को शर्मसार कर दिया है. वीडियो में महिला सिपाही फिल्मी डायलॉग पर लिप-सिंक करती हुई दिख रही हैं, जिसके बोल हैं- हम हैं बिहारी, थोड़ा लिमिट में रहिएगा! कट्टा दिखाएंगे तो बाप-बाप कहिएगा.

बताया जा रहा है कि यह रील किसी थाना परिसर के अंदर ही शूट किया गया है. महिला सिपाही की वर्दी पर आरती नाम लिखा हुआ साफ नजर आ रहा है. हालांकि, वह किस जिले के किस थाने में पोस्टेड है, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. 17 सेकंड की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें महिला सिपाही एक ‘दबंग’ अंदाज में ट्रेंडिंग ट्रैक पर लिप-सिंक करती दिख रही है.

जैसे ही महिला सिपाही का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिजन्स ने एक्स (पहले ट्विटर) बिहार पुलिस को टैग करते हुए तीखी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया. जहां कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया, वहीं बड़ी संख्या में नेटिजन्स ने इसे घोर अनुशासनहीनता और वर्दी की गरिमा के खिलाफ बताया. उनका कहना है कि ऑन ड्यूटी इस तरह की हरकतें पुलिस महकमे की छवि को धूमिल करती हैं.

@ChapraZila एक्स हैंडल से यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ऐसे लोगों की बिहार पुलिस में बहाली कैसे हो जाती हैं? क्या अब पुलिस के पास कोई और काम नहीं है?

‘कट्टा दिखाएंगे तो बाप-बाप कहिएगा’

यह कोई पहली घटना नहीं, जब बिहार पुलिस के किसी जवान ने वर्दी की मर्यादा को तार-तार किया हो. इससे पहले भी ऐसे तमाम वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें पुलिसकर्मी गानों पर डांस करते या आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आए हैं. फिलहाल, लोगों की निहाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि इस वायरल रील की जिम्मेदार महिला सिपाही ‘आरती’ पर विभाग क्या कार्रवाई करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.