Logo
ब्रेकिंग
FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा... Khagaria Adarsh Hotel Incident: स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरे के अंदर लगी आग, शादी के दबाव के बीच ह... JDU Training Camp Patna: जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीत... Italy Eurofighter Damaged: हूती हमलों की चपेट में आया नाटो समर्थित यूरोफाइटर-2000, इटली के रक्षा मंत... US Air Power in Crisis: यमन में F-15 क्रैश और MQ-9 रीपर ड्रोन तबाह, अमेरिकी रक्षा तकनीक की साख पर उठ... FSSAI Cases Against Nestle: नान एक्सेला प्रो और लैक्टोजेन को लेकर नेस्ले पर कसे कानूनी शिकंजे, दर्ज ...
Header Ad

‘सोनम ने काली पोटली लेकर…’, राजा रघुवंशी के पिता ने खोली बहू की पोल, लगाया ये गंभीर आरोप

राजा रघुवंशी केस में परत दर परत कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. सोनम पर न सिर्फ पति राजा की हत्या का आरोप है. बल्कि, अब एक और गंभीर आरोप सोनम पर लगा है. राजा के पिता देवीलाल रघुवंशी के मुताबिक, सोनम ने उनके बेटे पर काला जादू किया था. बेटे की याद में फफक कर रोए पिता देवीलाल रघुवंशी का आरोप है कि सोनम की तंत्र-मत्र में रुचि थी. वह तांत्रिक क्रियाएं करती थी.

राजा रघुवंशी के पिता देवीलाल के मुताबिक, सोनम रघुवंशी ने सगाई के बाद उनके घर के मुख्य दरवाजे के बाहर एक काली पोटली लटकाई थी. मगर अब राजा की हत्या के बाद ही ये पोटली भी गायब हो गई है.

बुरी नजर से बचाएगी काली पोटली

राजा के पिता ने बताया कि सोनम ने परिवार को बताया था कि ये काली पोटली घर को बुरी नजर से बचाएगी. यही बात कहते हुए उसने पोटली घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दी थी. लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये बुरी नजर से बचाने के लिए नहीं बल्कि राजा पर काला जादू करने के लिए टांगी गई थी. राजा की हत्या के बाद वो पोटली भी घर के दरवाजे से गायब हो गई.

पिता के लिए दी राजा की नरबलि

वहीं, दूसरी तरफ राजा के भाई सचिन ने भी इससे पहले सोनम पर नरबलि देने का आरोप लगाया था. राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी की मानें तो सोनम ने अपने 60 वर्षीय पिता की खातिर राजा की नरबलि दी है. सचिन रघुवंशी ने कहा- मेरे भाई राजा की बलि दी गई है. सोनम ने अपने पिता की सेहत के लिए यह नरबलि दी है. उनके पिता को पहले दो बार अटैक आ चुका था, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. सचिन ने यह भी आरोप लगाया कि सोनम और उसके परिजन कुछ तांत्रिक गतिविधियों से जुड़े लोगों से संपर्क में थे. फिलहाल सोनम रघुवंशी के परिवार की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.