Logo
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार बैतूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, कलेक्टर ने फहराया तिरंगा आने वाली पीढी को सच्चे इतिहास से परिचित कराना आवश्यक - खंडेलवाल, विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर परिज... क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का...
Header Ad

सीधी में सिगरेट पीने को लेकर हुआ विवाद, जंगल में दोस्तों के बीच चली गोली, युवक घायल

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनाखाड़ गांव में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। घायल युवक आकाश जायसवाल का कहना है कि उसके ही दो दोस्त, अभिषेक मिश्रा और यश पांडे, जो रीवा से आए थे, उन्होंने उस पर फायरिंग की है। आकाश ने बताया कि दोनों दोस्त उसके घर पर आए थे लेकिन वह घर पर मौजूद नहीं था। जिसके बाद दोस्तों ने उसकी मौसी के यहां से उसे बुलाया था। फिर तीनों जंगल में सिगरेट पीने के लिए चले गए थे। इसी दौरान एक दोस्त ने अचानक उसके ऊपर गोली चला दी।

आकाश के हाथ में गोली लगी और हथेली को छेदते हुए निकल गई। घटना के बाद आकाश को जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया,  अभी आकाश का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, “घायल और आरोप लगाने वाले तीनों युवक आपस में दोस्त हैं। घायल आकाश जायसवाल ने बयान में कहा है कि उनके बीच किसी प्रकार की कोई दुश्मनी नहीं थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आकाश ने ही दोनों दोस्तों को बुलाया था। वे दोनों घूमने आए थे और जंगल में सिगरेट पीने गए थे। उसी दौरान यह घटना हुई। आकाश की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हम घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पूरे साक्ष्य और गवाहों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।”

जिला अस्पताल के डॉक्टर आशीष भारती का कहना है कि गोली घायल के हाथ को छेदते हुए निकल गई है। फिलहाल इलाज जारी है और जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हड्डी में कितनी क्षति हुई है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.