Logo
ब्रेकिंग
₹1200 नहीं, बस पानी चाहिए! — बैतूल के बल्हेगांव में लाडली बहनों का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कोठीबाजार में अतिक्रमण हटाओ मुहिम की आशंका से हड़कंप, SDM ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण पत्नी ने साथ चलने किया इंकार,पति ने लगा ली फांसी,विवाद के कारण 24 घंटे बाद हुआ पीएम 57 CSC सेंटरों पर कार्रवाई,ID की ब्लॉक बरेठा में ट्राले ने तीन कारों, बाइक सवारों को कुचला, पुलिस ASI की पत्नी की मौत इंदौर में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली डागा को मिला रवींद्रनाथ टैगोर नेशनल ... जिला अस्पताल को बड़ा झटका — डॉक्टर आनंद मालवीय ने 15 साल की सेवा के बाद दिया इस्तीफा मुलताई रेलवे स्टेशन पर ईमानदारी की मिसाल: जमात के लोगों की मदत से मिला सीमा का बैग कांग्रेस की पांच सदस्यीय जिला अनुशासन समिति गठित, पार्टीविरोधी गतिविधियों पर तत्काल होगी कार्रवाई 48 जिलों में फर्जी हाजिरी का फंडा — बैतूल के 5 डॉक्टर्स के भी सार्थक ऐप घोटाले में शामिल होने का आरो...
Header Ad

सरपंच चुनाव की मतगणना को लेकर बवाल! ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी को बनाया बंधक, छुड़ाने आई पुलिस टीम पर किया पथराव

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरपंच चुनाव में पुनर्गणना की मांग ठुकराने पर बवाल हो गया। जहां लगरा ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया। जब पुलिस आई तो उनपर पथराव कर तीन पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। पथराव की घटना से चार पुलिस वाहनों क्षति पहुंची है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम लगरा में गुरुवार को पंच और सरपंच पद के लिए चुनाव हुआ। मतदान के बाद मतगणना हुई जिसमें सरपंच प्रत्याशी पद्मावती कांगों चुनाव हार गई। चुनाव हारने के बाद पद्मावती ने पुनर्गणना की मांग की जिसे रिटर्निंग अधिकारी ने ठुकरा दिया। इसके बाद गांव में बवाल मच गया। मतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पोलिंग पार्टी को बंधक बना लिया। हारी हुई सरपंच प्रत्याशी पद्मावती कांगो अपने पति और समर्थकों के साथ पोलिंग पार्टी को पुनर्मतगणना करने की बात को लेकर जाने नहीं दे रहे थे। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही ग्रामिणों ने उनपर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में तीन पुलिसकर्मियों को चोट लगी और जिस वाहन में पुलिस आई थी वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस मामले में पुलिस ने गांव के 14 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए 100 लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। देर रात किसी तरह पुलिस ने पोलिंग पार्टी के बाहर निकाला और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया। इसके बाद शुक्रवार को आरोपियों की धरपकड़ शुरू हुई। शाम होते तक सरकंडा पुलिस में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.