Logo
ब्रेकिंग
दुष्कर्म केस में फंसे बैतूल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी माहौर को अग्रिम जमानत बस ऑपरेटरों की मांग पर सरकार झुकी, किराया 75 पैसे प्रति किमी बढ़ा; बैतूल से भोपाल-नागपुर-अमरावती का ... दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य...
Header Ad

शहडोल में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों ने कुएं में लगाई छलांग, दो की मौत…

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनसुकली में मंगलवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन बच्चों ने कुएं में छलांग लगा दी। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक बहन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीधी थाना क्षेत्र के बनसुकली के रहने वाले एक ही परिवार के तीन अनाथ बच्चों ने बनास नदी के किनारे  वहां खेत में बने एक मकान के पास कुएं में बड़ी बहन अंजू बैगा अपनी मझली बहन व छोटे भाई रितेश के साथ एक साथ छलांग लगा दी।

जिससे रितेश बैगा (छोटा भाई) और अंजू बैगा (बड़ी बहन) की मौत हो गई , तीसरी बहन गंभीर रूप से घायल है और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही सीधी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से दोनों शवों को बाहर निकाला गया।

घायल बहन को समय रहते बचा लिया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे पहले से ही माता-पिता के साये से वंचित थे। वे अपने खेत के पास स्थित मकान में रहते थे। फिलहाल कुएं में कूदकर आत्महत्या करने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सीधी पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल जारी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

वही इस मामले में सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक ही परिवार की तीन बच्चे किए में कूदने की सूचना दी शाम लगी थी, मौके पर पहुंच स्थानीय लोगो की मदद से दो की बाड़ी रिकव्हर की है, एक गंभीर है, मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.