Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

वक्फ संशोधन बिल पर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, शाम 6 बजे खरगे ने बुलाई बैठक, कल सांसदों संग मीटिंग करेंगे राहुल

वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में विचार और पारित कराने के लिए लाया जाएगा. बीजेपी ने अपने सभी सांसदों से कल सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है. उधर, बिल का विरोध कर रही कांग्रेस ने भी कमर कस रखी है. कांग्रेस ने भी अपने सभी सांसदों से कहा है कि वो कल लोकसभा में मौजूद रहें. साथ ही सुबह 9.30 बजे राहुल गांधी के साथ सांसदों की बड़ी बैठक होगी. इसमें भी सभी सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य है. इस बैठक से पहले मंगलवार शाम 6 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक होगी.

सदन में बिल आने से पहले मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक हुई. बैठक में विपक्ष ने विधेयक पर चर्चा के लिए 12 घंटे का समय मांगा. जबकि सरकार ने कम समय रखने पर जोर दिया. इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विपक्षी दलों के नेता बैठक छोड़कर बाहर आ गए. लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने कहा, हम बैठक से बाहर इसलिए आए क्योंकि सरकार अपना एजेंडा थोप रही है. विपक्ष को मौका ही नहीं दिया जा रहा.

हमारी सलाह को नजरअंदाज किया जा रहा

उन्होंने कहा, हमने वक्फ संशोधन अधिनियम पर व्यापक चर्चा की मांग की है लेकिन हमारी बात नहीं मानी जा रही है. हमने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के प्रस्ताव के लिए उचित समय आवंटित करने का अनुरोध किया है लेकिन हमारी सलाह को नजरअंदाज किया जा रहा है. हमने वोटर आईडी और उन्हें आधार से जोड़ने के फैसले के संबंध में नियम 193 के तहत चर्चा की भी मांग की है. सभी विपक्षी दलों ने इसकी मांग की है लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया.

सत्ता पक्ष की सनक दिखाई दे रही है

बीएसी की बैठक में सत्ता पक्ष की सनक दिखाई दे रही है. विपक्ष को कोई जगह नहीं दी जा रही है. कोई दूसरा विकल्प न होने के कारण हमें बाहर निकलना पड़ा क्योंकि वो मणिपुर, वक्फ बिल, वोटर आईडी और ईपीआईसी कार्ड जैसे मुद्दों को महत्व नहीं दे रहे हैं. वो सामाजिक न्याय, रक्षा या विदेश मामलों पर चर्चा नहीं करना चाहते हैं. इसके बजाय केवल अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं. यह सदन किसी एक पार्टी का नहीं हो सकता. यह जनता सदन का है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.