Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

लव मैरिज के 7 महीने बाद ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर ने बेटी को किया कमरे में बंद, फिर सास संग मिलकर कर डाला ये कांड

हरियाणा के फरीदाबाद जो कि दिल्ली से सटा है, वहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली. इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी मच गई है. युवक ने 7 महीने पहले ही लव मैरिज की थी. अब उसने घर पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. मृतक के पिता ने इसके पीछे ससुरालियों का हाथ बताया. ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने मामला दर्ज करवाया है.

आरोपियों में मृतक की सास संतोष, साली चीना, डोली, साले ध्रुव, ससुर महिपाल और अन्य 10 लोग शामिल हैं. पिता का कहना है कि ससुरालियों ने ही उनके बेटे को ये खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर किया.

एसी नगर फरीदाबाद के रहने वाले बजरंगी लाल ने बताया- मेरा बेटा आकाश सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में मैनेजर था. वो सेक्टर-3, 36 गज हाउसिंग कॉलोनी में रहता था. उसने दयालपुर की रहने वाली प्रीति से 12 नवंबर-2024 को लव मैरिज की थी. लेकिन इस शादी से प्रीति के घरवाले खुश नहीं थे.

कमरे में बंद कर की मारपीट

बजरंगी लाल के मुताबिक- जनवरी-2025 को आकाश का साला ध्रुव और ससुर महिपाल, दोनों बाइक पर सवार होकर उनके यहां आए. फिर प्रीति को जबरन अपने साथ ले गए. प्रीति तब पेट डॉगी को भी साथ में ले गई. वहां पर डॉगी बीमार हो गया. जब आकाश को इसका पता चला तो वो अपनी मेड शिरोमणि, साज और कृषणा को साथ लेकर पत्नी के घर चला गया. वहां आकाश के साथ उसके साले ध्रुव, ससुर महिपाल, सास संतोष और अन्य ने उन्हें कमरे में बंद करके जमकर पीटा.

आकाश के पिता ने कहा- इस दौरान ध्रुव ने अपने कुछ दोस्तों को भी बुला लिया. उन्होंने प्रीति को भी अलग कमरे में बंद कर दिया. आकाश की सबके सामने जमकर पिटाई की और अपमानित किया. सास संतोष ने घरेलू सहायिका शिरोमणि को भी पीटा. जैसे-तैसे आकाश अपनी कार में बैठकर वापस सेक्टर-3 आ गया और उसने सारी घटना के बारे में अपने घरवालों को बताया.

पंखा से लटकी मिला शव

आकाश के पिता ने बताया- 2 जून को घर की मेड शिरोमणि जब घर रोज की तरह सुबह साफ-सफाई करने के लिए पहुंची तो आकाश अपने कमरे में पंखा के हुक से फांसी लगाकर मृत अवस्था में लटका हुआ मिला. उसने इस घटना के बारे में हमें को जानकारी दी. फिर हमने सेक्टर-3 चौकी पुलिस को बताया.

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पुलिस ने बताया- मृतक का बादशाह खान अस्पताल में 3 जून को पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है. अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. लेकिन आगामी कार्रवाई अभी जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.