Logo
ब्रेकिंग
Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ... Delhi Ridge Area Protection: अरावली श्रृंखला के सबसे हरे-भरे क्षेत्र को कानूनी संरक्षण, जानिए दिल्ली... Delhi Crime & Accident News: रोड नंबर-3 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो सवार तीन लोगों की मौत और तीन घायल Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर...
Header Ad

रीवा: मौत की घाटी ‘सोहागी’ में फिर हादसा, ऑटो पर पलटा ट्रक; 7 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ये हादसा रीवा में मौत की घाटी कही जाने वाली सोहागी घाटी पर हुआ. बताया जा रहा है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जानें गई हैं. अब एक बार फिर यहां सड़क हादसा हुआ. एक अनियंत्रित ट्रक ऑटो पर पलट गया. इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. इस दर्दनाक हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है, उनमें एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल सहित सात लोग शामिल हैं. ये हादसा गुरुवार दोपहर को सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर हुआ.

गंगा स्नान के बाद मऊगंज जा रहे थे लोग

बताया जा रहा कि नेशनल हाईवे-30 पर से होकर एक ट्रक गुजर रहा था, तभी अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे. हादसे के चलते ऑटो सवार इसकी चपेट में आ गए, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, ऑटो सवार सभी लोग प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे. ऑटो सवार सभी लोग मऊगंज के नईगढ़ी के रहने वाले थे. ट्रक प्रयागराज से होकर रीवा की ओर जा रहा था. ASP विवेक लाल ने बताया कि हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. मृतकों की पहचान की जा रही है. हादसा किसकी लापरवाही से हुआ और हादसे की असल वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.