Logo
ब्रेकिंग
रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत...
Header Ad

राधा स्वामी डेरा ब्यास की तरफ से जारी हुई अहम Notification, संगत से खास अपील

बाबा बकाला: भारत और विदेशों में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, अस्थमा, हृदय रोग और सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसे में डेरा ब्यास की ओर से एक विशेष नोटिफिकेशन जारी कर सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

PunjabKesari

डेरा ब्यास द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार, लोगों को निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए:

  • उन लोगों के संपर्क में आने से बचें, जिन्हें जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण हों।
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते समय जैसे सत्संग, शॉपिंग मॉल, अस्पताल आदि में मास्क पहनना जरूरी है।
  • बार-बार साबुन से हाथ धोना न भूलें।
  • यदि कोई व्यक्ति अस्वस्थ महसूस करता है या उसे जुकाम-बुखार जैसे लक्षण हैं, तो तुरंत डेरा अस्पताल में रिपोर्ट करें।

डेरा ब्यास ने सभी एसआईसीज़ (सेवा इंचार्ज) से अनुरोध किया है कि वे इन सावधानियों को अपने सेवादारों और स्टाफ के साथ साझा करें ताकि सभी सुरक्षित रहें और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को रोका जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.