Logo
ब्रेकिंग
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ...
Header Ad

मेडिकल कॉलेज में Shootout का मामला : खत्री गैंग के 2 गुर्गे Jalandhar से गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर जिले की पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में गैंगस्टरों के साथ हुई मुठभेड़ के मामले को सुलझाते हुए सोनू खत्री गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 2 अप्रैल 2024 को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में पुलिस और शुनू गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें गैंगस्टर्स का नेतृत्व कर रहा वासुदेव मारा गया, जो एक हत्या के मामले में आरोपी था। इस घटना में दो पुलिस अधिकारी, दीपक शर्मा और अनिल कुमार, घायल हो गए। असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को सिर में गोली लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले आगे की कार्रवाई के चलते जालंधर की पुलिस ने सोनू खत्री गैंग के 2 आरोपियां को गिरफ्तार कर लिया है।

 जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ सुच्ची पिंड इलाके में गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों के साथ हुई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए और बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा की गई है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सुखविंदर उर्फ सुखा और हरप्रीत के रूप में हुई। ये दोनों जम्मू- कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या मामले में वांछित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.