Logo
ब्रेकिंग
Cold Night: बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात पारा 7.5 पर पहुंचा भीमपुर अस्पताल सौ बिस्तरों का बनेगा, मिलेगा स्टाफ और सुविधाएं ,केबिनेट ने दी मंजूरी बैतूल में 64 हजार से ज्यादा वोटर्स के नाम खतरे में, 4 हजार रिपीट 6 हजार वोटर्स को भेजेंगे नोटिस बैतूल से अपहृत मासूम महाराष्ट्र में मिली। आरोपी छुटकर भागा। दस पुलिस टीम कर रही थी तलाश साहनी दवा एजेंसी का कर्मचारी मोजे में छुपाकर ले जाता था दवा, रंगे हाथ पकड़ाया जेल से छुटे आरोपी ने किया मासूम का अपहरण ,दस टीमें तलाश में जुटी Road Accident: पंखा ओवरब्रिज पर ट्रक टकराए,ड्राइवर फंसा,रेस्क्यू का वीडियो बैतूल में फिर गिरा पारा ,24 दिन बाद फिर 8.2 डिग्री आया सदर में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल,आरोपी फरार पिंटू ढाबे पर मारपीट मामले ने पकड़ा तूल,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Header Ad

मां के सामने बेटे की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

अमृतसर : पंजाब में एक बार फिर बड़ी वारदात सामने आई है, जहां एक युवक पर ताबड़ फायरिंग करके उसे मौत के घाट उतार दिया। अमृतसर के हलका मजीठा के गांव चन्नणके में बीती शाम 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक युवक की अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी।

इस दौरान हमलावर मौके से फरार हो गए। इस संबंधी जानकारी देते हुए मृतक युवक जुगराज सिंह की माता सरबजीत कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी चन्नणके ने बताया कि वह और उसका बेटा शाम करीब 7.30 बजे अपने पैतृक गांव लाधू भाणा से घर आए थे। सरबजीत कौर ने बताया कि कुछ देर उसका बेटा बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर के लिए सामान खरीदने चला गया।

मृतक की मां ने बताया कि वह बेटे को बाहर गली में देख रही थी कि तभी एक ही मोटरसाइकिल पर आए 3 अज्ञात युवक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी के सामने जुगराज से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अचानक मेरे सामने जुगराज पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिस पर मैं जोर-जोर से चिल्लाने लगी और वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घायल अवस्था में वे अपने बेटे को श्री गुरु रामदास अस्पताल वल्ला ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक जुगराज की मां ने बताया कि यह घटना गुरुद्वारा धन धन बाबा बुड्ढा साहिब जी के सामने बाजार में हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और उसके सामने ही जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में मेहता थाने के एसएचओ ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.