Logo
ब्रेकिंग
Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा... Khagaria Adarsh Hotel Incident: स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरे के अंदर लगी आग, शादी के दबाव के बीच ह... JDU Training Camp Patna: जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीत...
Header Ad

ममता बनर्जी को बंगाल के राज्यपाल ने भेजा 11 करोड़ का नोटिस, रडार में 3 और भी नेता

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और राज्यपाल के बीच फिर से तनातनी बढ़ गई है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कुणाल घोष समेत तृणमूल कांग्रेस के 2 विधायकों को मानहानि का नोटिस भेजा है. बोस की तरफ से भेजे गए इस नोटिस में सभी नेताओं से कहा गया है कि आपने राज्यपाल का मानहानि किया है. इस संबंध में तुरंत माफी मांगे नहीं, तो 11-11 करोड़ रुपए का मानहानि ठोका जाएगा.

यह नोटिस तृणमूल के नवनिर्वाचित विधायक सयंतिका बनर्जी और रैयत हुसैन सरकार को भेजा गया है. पहली बार देश के इतिहास में किसी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और विधायकों को मानहानि का नोटिस भेजा है.

नोटिस का पूरा मामला क्या है?

मई 2024 में बंगाल के 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें बारानगर सीट से सयंतिका बनर्जी और भगवान गोला सीट से रैयत सरकार ने जीत हासिल की. दोनों विधायकों के शपथ को लेकर पेच फंस गया. राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को शपथ का अधिकार नहीं दिया. राज्यपाल का कहना था कि डिप्टी स्पीकर दोनों को शपथ दिलाएं.

वहीं दोनों विधायकों ने राजभवन जाकर भी शपथ लेने से इनकार कर दिया. इन विधायकों का कहना था कि राजभवन सुरक्षित नहीं है. जब पूरा घटनाक्रम चल रहा था, तब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन को लेकर गंभीर टिप्पणी की थी. ममता का कहना था कि राजभवन में महिलाएं सुरक्षित नहीं है.

हालांकि, कोलकाता हाई कोर्ट ने ममता से राजभवन को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं करने के लिए कहा था. कहा जा रहा है कि इस घटना के दौरान ही दोनों विधायकों ने राज्यपाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए, जिसका कानूनी नोटिस अब भेजा गया है.

11-11 करोड़ का नोटिस पर सवाल

राज्यपाल सीवी बोस ने जो मानहानि का नोटिस भेजा गया है, उसमें 11-11 करोड़ का जिक्र है. दिलचस्प बात है कि सयंतिका बनर्जी की कुल संपत्ति 45 लाख और रैयत हुसैन सरकार की कुल संपत्ति 3 करोड़ है. सयंतिका बांग्ला फिल्म अभिनेत्री हैं तो सरकार ने तृणमूल कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.

वहीं ममता बनर्जी की कुल संपत्ति 16 लाख रुपए है. ममता ने हाल ही में इसका खुलासा किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.