Logo
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर...
Header Ad

मदर्स डे को बनाएं खास, अपनी मॉम के साथ इन जगहों पर जाएं घूमने

हमें जन्म देने से लेकर हमारी सभी जरूरतों का ख्याल रखना…मां हमारे लिए बहुत कुछ करती हैं, अपनी जरूरतों को भूलकर हमारी हर एक ख्वाहिश पूरी करती है. लेकिन यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी ख्याल रखें और उनकी ख्वाहिशों को भी पूरा करें. रविवार वाले दिन स्कूल और ऑफिस से सबकी छुट्टी होती है, लेकिन मां कभी भी घर के काम से एक दिन का ब्रेक नहीं लेती हैं.

इसलिए इस मदर्स डे आप अपनी परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं. जिससे उन्हें स्पेशल फील भी होगा और कुछ समय के लिए रोजाना के काम से ब्रेक भी मिलेगी. वैसे तो मां तो घूमने ले जाने या स्पेशल फील करवाने के लिए कोई खास दिन नहीं होती है, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के कारण समय निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है. इसलिए मदर्स डे पर अपनी मां और परिवार के साथ ट्रिप प्लान करना एक बेहतर विकल्प है.

नैनीताल

अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहते हैं तो नैनीताल जा सकते हैं. यहां पहुंचने में आपको 5 से 6 घंटे लगेंगे. यह बहुत ही खूबसूरत जगह हैं. यहां आपको नैनी झील में बोटिंग करने का मौका मिलेगा. साथ ही स्नो व्यू पॉइंट से यहां का दृश्य बहुत ही सुंदर लगता है. वहीं नैनी पीक यहां की सबसे ऊंची चोटी है यहां से आसपास का नजारा बहुत ही अद्भुत लगता है. इसके साथ ही यहां पर आप नैना देवी मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन के लिए जा सकते हैं. साथ ही यहां पास में पंगोट और शानगढ़ बहुत सुंदर गांव हैं. अगर आप प्रकृति की सुंदरता है के बीच किसी शांत जगह समय बिताना चाहते हैं, तो यहां भी जा सकते हैं.

ऊटी

अगर आप साउथ में कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो ऊटी भी बेस्ट रहेगा. भारत के तमिलनाडु राज्य के नीलगिरि जिले में स्थित यह नगर बहुत ही खूबसूरत है. दूर-दूर से पर्यटक यहां पहुंचते हैं. यहां की प्राकृतिक सुंदरता बहुत ही अद्भुत है. गर्मी में मार्च से जून यहां घूमने का सबसे सही समय है. यहां आप ऊटी झील, ऊटी बॉटनिकल गार्डन, ऊटी टॉय ट्रेन और ऊटी रोज गार्डन जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं. इसके अलावा डोड्डाबेट्टा पिक, पाइकारा झरना, पाइकारा झील, एवलांच झील औरएमराल्ड झील जैसी प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर जगहों पर जा सकते हैं. वहां यहां का हिरण पार्क भी काफी प्रसिद्ध है.

उदयपुर

आप उदयपुर घूमने जा सकते हैं. इसे झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है. खूबसूरत झीलें और शानदार महल को एक्सप्लोर करने और वहां की संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिलेगा. यहां परपिछोला झील, सिटी पैलेस, सज्जनगढ़ पैलेस, दूध तलाई म्यूजिकल गार्डन, फतह सागर झील, जयसमंद झील, सहेलियों की बाड़ी, गुलाब बाग व जू, जग मंदिर पैलेस, बड़ा महल, महाराणा प्रताप स्मारक, भारतीय लोक कला म्यूजियम, अमराई घाट,लेक पैलेस, बागोर की हवेली, फतेहसागर झील, कुम्भलगढ़ किला और जगत निवास जैसी कई जगहों पर जा सकते हैं. इसके अलावा जवाहर नगर में रोपवे की सवारी करने का मौका मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.