Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

बच्चों से भीख मंगवा रहा था शराबी विकलांग, लोगों ने पकड़कर कर दिया पुलिस के हवाले

छतरपुर : छतरपुर शहर के छत्रसाल चौक क्षेत्र में एक शराबी विकलांग व्यक्ति को अपनी तीन पहिया बाइक पर दो मासूम बच्चों को बैठाकर उनसे भीख मंगवाते हुए पकड़ा गया। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना सिटी कोतवाली थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी मौके पर पहुंचे और विकलांग व्यक्ति सहित दोनों बच्चों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति नशे की हालत में था और बच्चों को तपती धूप में बिना चप्पल पहने गलियों और चौराहों पर घूमाकर भीख मंगवा रहा था। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि यह व्यक्ति अक्सर इसी तरह बच्चों का इस्तेमाल करता है और स्वयं शराब के नशे में रहता है। शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय के समीप छत्रसाल चौक क्षेत्र में बच्चों को भीख मांगते देख लोगों ने आपत्ति जताई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है।

सिटी कोतवाली प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बच्चों के अधिकारों का हनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी व्यक्ति का कोई गिरोह से संबंध है या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.