Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

बंद हो रहा NCR का ये टोल प्लाजा, हरियाणा से राजस्थान जाने वालों को मिलेगी बड़ी राहत

हरियाणा सरकार जल्द ही एक टोल टैक्स को खत्म करने जा रही है. 17 फरवरी को नूंह में पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा. इससे NCR में रहने वाले लोगों को और हरियाणा से राजस्थान जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. यही नहीं, उम्मीद है कि गुरुग्राम-फरीदाबाद और सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर भी टोल खत्म किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड के टोल प्लाजा-42 को सोमवार 17 फरवरी की रात 12 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद लोग बिना टोल टैक्स अदा किए यहां से आवाजाही कर सकेंगे, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी. उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत यह कार्रवाई की जा रही है.

उपायुक्त ने बताया कि यह टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मैसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था. इसकी अवधि 17 फरवरी 2025 की रात 12 बजे खत्म हो रही है. इसको बंद करने के लिए इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) द्वारा भी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. टोल प्लाजा बंद होने के बाद यात्रियों को इस मार्ग पर टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा.

राजस्थान जाने वालों को राहत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस टोल को बंद करने की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है. इस फैसले से पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड से राजस्थान सीमा तक यात्रा करने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी. फरीदाबाद जिला चारों ओर से टोल से घिरा हुआ है, जिससे लोगों को यात्रा के दौरान कई जगह टैक्स चुकाना पड़ता है. गुरुग्राम जाने के लिए बंधवाड़ी के पास टोल देना पड़ता है. बल्लभगढ़ से सोहना जाने के लिए पाखल के पास टोल चुकाना होता है. इसी प्रकार दिल्ली के लिए बदरपुर बॉर्डर, पलवल के लिए गदपुरी टोल और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए किरंज टोल मौजूद है.

ये टोल भी हटाए जा सकते हैं

अब उम्मीद की जा रही है कि गुरुग्राम-फरीदाबाद और सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर भी टोल खत्म किया जाएगा. लोगों की मांग है कि इस टोल से मुक्ति दिलाई जाए, क्योंकि यहां काफी सालों से टोल वसूला जा रहा है. लोगों की शिकायत है कि सोहना रोड पर टोल वसूला जा रहा है, लेकिन सड़क की हालत बेहद खराब है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.