Logo
ब्रेकिंग
बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद
Header Ad

‘फ्री में टमाटर दे दो’… सब्जी विक्रेता ने किया इनकार, बदमाशों ने चाकू से किया हमला

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टमाटर के लिए सब्जी का ठेला लगाने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने धारदार हथियार से शख्स पर हमला कर दिया. आरोपियों ने पीड़ित से बिना पैसे के एक कैरेट टमाटर मांगा था. वहीं पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

इंदौर में टमाटर के लिए बाइक सवार युवकों ने सब्जी का ठेला लगाने वाले पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. पूरे मामले में पुलिस ने घायल की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है. जबकि सब्जी बेचने वाला शख्स गंभीर रुप से घायल हो गया.

पीड़ित पर धारदार से किया हमला

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी रुबीना मिजवानी ने कहा कि राजेंद्र नगर थाने पर फरियादी गणेश उर्फ संतोष सोनी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि वह सब्जी बेचने का काम करता है. सुभाष चोइथराम से टमाटर लेकर ठेले पर निकला था कि तभी दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास में आए और कहा कि हमें आयोजन के लिए टमाटर की आवश्यकता है.

टमाटर देने से किया था इनकार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सब्जी बेचने वाले शख्स के पास पहुंचे और कहा कि तुम हमें टमाटर दो तब पीड़ित ने उन्हें 1 से 2 किलो टमाटर थैली में दे दिए थे, लेकिन बदमाश एक कैरेट टमाटर की डिमांड करने लगे. जिसको लेकर फरियादी ने मना कर और उसी के चलते कहा सुनी हुई. इसी दौरान बदमाशों ने किसी धारदार वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया. पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है. वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा एक नानूराम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.