Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

पाकिस्तानी कॉमेडियन पर आखिर क्यों भड़के Binnu Dhillon, पढ़ें पूरा मामला

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का असर हर वर्ग में देखने को मिल रहा है। वहीं पाकिस्तान द्वारा दी जा रही बयानबाजी के बाद मामला गर्माता ही जा रहा है। इसी बीच पंजाब के मशहूर पंजाबी एक्टर पाकिस्तानी कॉमेडियन पर भड़कते हुए नजर आए।

मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी फिल्मों के स्टार व कॉमेडियन बिन्नू ढिल्लो पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर पर भड़के हुए हैं। उन्होंने कहाकि वह भविष्य में कभी भी इफ्तिखार ठाकुर के साथ काम नहीं करेंगे। एक्टर बिन्नू ढिल्लो ने ये भी कहा कि इफ्तिखार ठाकुर पंजाब आने नहीं दिया जाएगा। वह हमारेर देश का विरोधी है। उसे भारत में काम करने नहीं दिया जाएगा और अपनी कलाकारी दिखाने का यहां पर मौका नहीं मिलना चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तानी कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने पाकिस्तानी चैनल पर एक प्रोग्राम के दौरान भारतीय को शायराना अंदाज में धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि ये मैसेज भारतीयो के लिए है। कॉमेडियन इफ्तिखार ठाकुर ने शायराना अंदाज में कहा था कि, ”फिजाओ से जाओगे तो हवा में उड़ा दिए जाओगे… समुद्र के पानी से आओगे तो डुबो दिए जाओगे… जमीनी रास्ते से आआगे को दफना दिए जाओगे।”

 इसी बात को लेकर बिन्नू ढिल्लो भड़के हुए हैं और उन्होंमे पंजाबी प्रोड्यूसरों को पाकिस्तानी कलाकारों को अपनी फ्लिमों में लेने से मना किया है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि जो समझदार कलाकार होंगे पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.