Logo
ब्रेकिंग
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ...
Header Ad

पंजाब व हरियाणा पुलिस को वांछित गैं/गस्टर गिरफ्तार, पुलिस को किया था चैलेंज

पंजाब व हरियाणा की पुलिस को वांछित गैंगस्टर व नशा तस्कर काली को पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ किया गिरफ्तार जो अपने गैंग को चलाने के लिए खुलकर नशा तस्करी का धंधा करवाता था और हरियाणा पुलिस को रास्ते में लगे नाका हटाने के लिए चैलेंज करता था। डी.एस.पी. सब-डिवीजन फिल्लौर सरवन सिंह बल ने बताया कि थाना प्रभारी इंस्पैक्टर संजीव कपूर और उनकी पुलिस पार्टी के हाथ बड़ी सफलता लगी जब उन्होंने 2 प्रदेशों की पुलिस को वांछित गैंगस्टर व नशा तस्कर संदीप कुमार काली पुत्र राधे श्याम वासी पंजढेरा फिल्लौर को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

हरियाणा पुलिस को चैलेंज कर किया था जानलेवा हमला

डी.एस.पी. बल ने बताया कि काली अपने गिरोह को मजबूत करने के लिए नशा तस्करी का बड़े स्तर पर धंधा चला रहा था। गैंगस्टर काली का गिरोह पंजाब व हरियाणा में पूरी तरह सरगर्म था। हरियाणा पुलिस ने उसके गिरोह की गतिविधियां रोकने के लिए अंबाला मंडी में नाकेबंदी करनी शुरू कर दी जिससे इस गिरोह को नशा लाने और बेचने में दिक्कत आनी शुरू हो गई तो काली ने अंबाला पुलिस को अपने एरिया से नाका हटाने के लिए खुला चैलेंज दिया जब पुलिस ने उसकी प्रवाह नहीं की तो काली अपने 4 साथियों जिसमें दकश व कुक्कड़ शामिल थे। शाम को अंबाला मंडी के नाके पर पहुंचे और नाके पर मौजूद पुलिस मुलाजिम संजीव पर इसने जानलेवा हमला बोल दिया।

वहां मौजूद दूसरे पुलिस मुलाजिम कंवलजीत ने पुलिस पार्टी को सूचना देकर वहां पर बुलाया तो काली ने अपने गिरोह के 2 दर्जन से ज्यादा साथियों को फोन कर वहां पर बुला लिया। इस से पहले अंबाला पुलिस काली को पकड़ पाती उसके गिरोह के लोगों ने पुलिस पर इंट-पत्थरों से हमला बोल दिया। जिसमें काली वहां अपने साथियों के साथ फरार होने में कामयाब हो गया। डी.एस.पी. बल ने बताया कि काली पर थाना फिल्लौर में 6 मुकद्दमे ईरादा-ए-कत्ल, नशा व हथियारों की तस्करी के दर्ज है जबकि एक मुकद्दमा लुधियाना में और हरियाणा में दर्ज है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.