Logo
ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
Header Ad

दो सड़क हादसे, दोनों में घरवालों की मौत…लेकिन मासूम बेटियों की बच गई जान; पूरी कहानी

गाजीपुर में पिछले दो से तीन दिनों में दो अलग-अलग सड़क हादसे में कुल 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई दर्जन लोग घायल हुए. इन दोनों घटनाओं में एक चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि नंदगंज के हादसे में दो लोगों की मौत और करीब 6 लोग घायल होने के बावजूद एक मासूम जिसकी उम्र करीब 3 वर्ष रही उसे खरोच तक नहीं आई. तो वहीं बिरनो इलाके में हुई दूसरी दुर्घटना में चार लोगों की मौत में मृत डॉक्टर सोनी यादव अपने दो जुड़वा बेटियों को छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कह गई.

गाजीपुर में महाकुंभ से लौटकर वापस अपने घर लौटने वाले लोग लगातार सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. इन दुर्घटनाओं में जहां करीब आधा दर्जन से ऊपर लोगों की मौत हो चुकी हैं. वहीं, बीते दिन हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, लेकिन कार में मौजूद 6 साल की बच्ची को एक खरोंच भी नहीं आई. ऐसा ही कुछ दो सड़क दुर्घटनाओं में देखने को आया जिसे देखने और सुनने के बाद लोगों का मन विचलित हो गया.

सोनी की बेटियों के सिर से उठा मां का साया

नंदगंज हादसे के दौरान जहां दो लोगों की मौत हो गई थी और 6 लोग घायल हुए थे. वहीं इस भीषण दुर्घटना में 3 साल की मासूम आराध्या बाल बाल बच गई थी. वहीं, दूसरे दुर्घटना में बिरनो थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में बिहार के पूर्णिया की रहने वाली डॉक्टर सोनी यादव की मौत हो गई. सोनी की दो जुड़वा मासूम बेटियों अनाथ हो गई है. जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय में वह के साथ मौजूद नहीं थीं.

बच्चियों की देखभाल के लिए रुका था पति

पत्नी का शव लेने आए डॉ मुकेश यादव अपने बच्चियों के भविष्य को लेकर काफी चिंतित नजर आए और उनके मोबाइल में पत्नी के साथ दोनों जुड़वा बच्चियों का तस्वीर देख हर किसी की आंखें नम होती नजर आ रही थी. क्योंकि महाकुंभ स्नान के लिए दोनों पति-पत्नी ने इच्छा जताई थी, लेकिन बाद में यह तय हुआ कि दोनों में से कोई एक स्नान करना जाएगा. ताकि एक लोग घर में बच्चियों की देखभाल करेंगे और उसके बाद डॉक्टर सोनी यादव अपने कार से महाकुंभ स्नान के लिए निकली थी.

बेटी को नहीं आई खरोच

सोनी ने अपने बच्चों से जल्द लौटने का वादा भी किया था. लेकिन वह तो नही लौटी. उनकी मौत की मनहूस खबर उनके घरों पर पहुंच गई. बता दे की डॉक्टर सोनी यादव पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की चचेरी भांजी थी जिनकी मौत की खबर सुनने के बाद सांसद पप्पू यादव भी उनके घर पहुंचे थे. इसी तरह नंदगंज थाना क्षेत्र के कुसमी कला गांव के पास हुए सड़क हादसे में छपरा के नैनी गांव के रहने वाले अर्जुन सिंह की मौत हो गई है. वहीं, उनकी बेटी को हादसे में एक खरोच भी नहीं आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.