Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

दूल्हा बनना चाहता था युवक, लेकिन लड़कियां कर देती थीं रिजेक्ट… तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने खुदकुशी कर ली. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसकी शादी नहीं हो पा रही थी. कभी लड़कियां उसे रिजेक्ट कर देंतीं तो कहीं बात बनते-बनते रह जाती. युवक की मौत से घर वाले सदमे में हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घर वालों से पूछताछ जारी है.

मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के बनेकेला गांव का है. यहां रहने वाले फाड़ीराम राठिया (24 वर्ष) ने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. मंगलवार के दिन घर के सभी लोग मेला देखने गए. थे. लेकिन फाड़ीराम जल्द ही घर लौट आया. कुछ देर बाद उसके घर वाले वापस लौटे तो दरवाजा बाहर से बंद था.

घर वाले दरवाजा खटखटाते रहे. लेकिन फाड़ीराम ने दरवाजा नहीं खोला. खिड़की से झांककर देखा तो पाया कि फाड़ीराम का शव फंदे से लटका हुआ है. यह देखते ही घर वाले चीखने-चिल्लाने लगे. उनका शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए. घर का दरवाजा तोड़ा गया. पुलिस को भी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

डिप्रेशन में था फाड़ीराम

मौका-ए-वारदात से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस को घर वालों ने बताया- फाड़ीराम लंबे वक्त से परेशान चल रहा था. वो शादी करना चाहता था. लेकिन कहीं भी बात नहीं बन पा रही थी. कभी लड़कियां उसे रिजेक्ट कर देतीं तो कहीं बात बनते-बनते रह जाती. इस कारण वह डिप्रेशन में रहने लगा था.

हर एंगल से की जा रही जांच

पुलिस ने कहा- मामला आत्महत्या का लग रहा है. घर वालों के मुताबिक, फाड़ीराम राठिया की शादी के लिए कई जगह बातचीत हुई थी, लेकिन बार-बार रिश्ता तय नहीं हो पा रहा था. इससे वह काफी तनाव में रहता था. आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाकर मौत को गले लगाया होगा. लेकिन हम हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.