Logo
ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
Header Ad

दिल्ली में 2500 रुपये पाने के लिए महिलाओं के सामने रखी गई जो शर्त, उसे पूरा करने का ये है तरीका

दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपये मिलने का रास्ता धीरे-धीरे से साफ हो रहा है. सरकार ने जहां पहले महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी तो वहीं उसके बाद ये जानकारी सामने आई कि किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. सूत्रों के मुताबिक, एक परिवार से केवल एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा. एक बीपीएल कार्ड पर यदि चार महिला का नाम लिखा है तो बीपीएल कार्ड में अंकित उम्र के हिसाब से सबसे अधिक उम्र वाली महिला को ही लाभ मिलेगा.

अब जान लेते हैं कि दिल्ली में BPL कार्ड कैसे बनता है?

इन कागजातों की होती है जरूरत

  • एड्रेस प्रूफ- आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट
  • पहचान पत्र- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • इनकम प्रूफ

ऑनलाइन फॉर्म कैसे लें– खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें.

ऑफलाइन फॉर्म कैसे लें- निकटतम सर्कल ऑफिस से प्राप्त करें

आवेदन पत्र को भरें

आवेदन पत्र में अपना नाम, पता, पारिवारिक विवरण और अन्य सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान करें.

आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपियां अपलोड करें और आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें.

या आवेदन पत्र को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम सर्कल ऑफिस में जमा करें.

आवेदन जमा करने के बाद दिए गए रेफरेंस नंबर का उपयोग करके आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं.

एक बार जब आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा तो फिर आप आधिकारिक वेबसाइट से ई-राशन कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे.

BPL कार्ड से क्या लाभ होता है?

  • फ्री इलाज: आप गरीबी रेखा से नीचे हैं, तो आप दिल्ली के सरकारी अस्पतालों से मुफ्त बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए पात्र हैं. इसमें सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पताल शामिल हैं.
  • दिल्ली में कई स्टोर्स में बीपीएल कार्ड धारकों के लिए विशेष छूट दी जाती है. इसमें सुपरमार्केट, सुविधा स्टोर शामिल हैं.
  • अगर आप छात्र हैं तो आप दिल्ली के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त ट्यूशन और कंपल्सरी फीस के लिए पात्र हैं. इसमें निजी और सरकारी दोनों स्कूल शामिल हैं.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.