Logo
ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
Header Ad

घुटने बदलवाने Hospital गई महिला की मौ+त, पढ़ें Shocking मामला

अमृतसर: अमृतसर के एक निजी अस्पताल से एक मामला सामने आया है, जहाँ अजनाला के नवे पिंड की 35 वर्षीय महिला अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाने के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण उसकी मौत हो गई। इस दौरान पूरा परिवार पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग कर रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक महिला की बहन परमजीत कौर और जीजा अर्जन सिंह ने बताया कि उनकी बहन अमृतसर के एक निजी अस्पताल में घुटने बदलवाने के लिए भर्ती हुई थी। इलाज के बाद छुट्टी वाले दिन डॉक्टरों द्वारा उसे गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हमने बड़ी मुश्किल से ब्याज पर पैसे लेकर साढ़े चार लाख रुपये में उसका इलाज करवाया था, लेकिन आज डॉक्टरों की लापरवाही के कारण हमारे परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई है।

उन्होंने कहा कि हम डॉक्टर को फोन कर रहे हैं लेकिन वह फोन भी नहीं उठा रहे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रहा है और मृतका का परिवार अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.