Logo
ब्रेकिंग
लॉर्ड्स में हार के साथ पाकिस्तान 39 साल पीछे धकेला: टेस्ट इतिहास में जीत से ज्यादा हुईं हारें; इंग्ल... 'टॉक्सिक' में यश का स्टारडम भी नहीं बचा पाया ये 5 खामियां: जानें क्यों ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनने से चू... मलबे और पत्थरों के सैलाब में भी सीना ताने खड़ा रहा घर; जानिए RCC फ्रेम और लोकेशन का इंजीनियरिंग कमाल चीनी पर महंगाई की 'मीठी मार': ₹74/किलो तक पहुंचे खुदरा दाम, आयात छूट और स्टॉक लिमिट के बाद भी राहत न... इंसानी दिमाग से बुरी यादों को मिटाना कितना संभव? जानिए ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस और न्यूरोलॉजी की हकीकत भादो का पहला सोमवार आज: कजरी तीज और बहुला चौथ का बना दुर्लभ संयोग; शिवलिंग पर ऐसे करें जलाभिषेक सिरदर्द दूर करने का आसान घरेलू नुस्खा: जीभ पर रखें एक चुटकी नमक और पिएं पानी, हाई बीपी वाले बरतें सा... दिल्ली में अलका लांबा के 88 वर्षीय पिता के घर धावा: CCTV में दिखे नकाबपोश बदमाश, राजौरी गार्डन थाने ... देश में मानसून का तांडव: उत्तराखंड-हिमाचल में फ्लैश फ्लड का खतरा; यूपी के 24 जिलों में आंधी-बिजली और... प्रयागराज में बाढ़ का खतरा: गंगा-यमुना में उफान के बाद रेड अलर्ट जारी, 24 घंटे में 1 मीटर बढ़ा जलस्त...
Header Ad

खंडवा में शिक्षा विभाग के बाबू ने किया सुसाइड, घर के अंदर फंदे पर लटका मिला शव

खंडवा।  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू सुनील ग्रोवर का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला है पुलिस जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि सोमवार सुबह 9 बजे जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पदस्थ सुनील करन ग्रोवर (42) का डाइट कॉलेज परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में फांसी पर उसका शव मिला है, मृतक अपने परिवार के साथ रहते थे। घटना की सूचना पर रामेश्वर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया गया। चौकी प्रभारी सुभाष नावड़े ने बताया कि मामला सुसाइड का है। सुनिल ग्रोवर का शव उनके कमरे मिला। सोमवार सुबह की यह घटना है। सुनील ने सुबह पत्नी से कहा कि वह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं।

सुनिल मॉर्निंग वॉक पर नहीं गए और दूसरे कमरे में जाकर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस दौरान घर में पत्नी और बेटी दूसरे कमरे में सो रहे थे। जब पत्नी सो कर उठी तो उसके होश उड़ गए और तत्काल जेठ को फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, तब शव को फंदे से उतारा गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके पर छानबीन की। अभी पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को एक लैटर हाथ लगा है। इस लैटर में सुनिल ग्रोवर ने इस बात का जिक्र कर रखा है कि वह ऑफिस वर्क से परेशान हे , काम का काफी दबाव है। उक्त लैटर जिला शिक्षा अधिकारी प्यारसिंह सोलंकी को लिखा गया था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, मौत के कारणों का पता जांच उपरांत ही लग पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.