Logo
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
Header Ad

कांवड़ यात्रा के लिए सड़क बंद तो नमाज के लिए क्यों नहीं, दिल्ली AIMIM अध्यक्ष शोएब जमई का बड़ा बयान

रमजान महीने का आखिरी जुमा यानी अलविदा की नमाज देश भर में पढ़ी जाएगी. नमाज को लेकर कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं. संभल में सड़क और छतों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगाई गई है. प्रशासन की तरफ से लगाई गई इस रोक का लोग विरोध कर रहे हैं. इसी मामले पर दिल्ली AIMIM के अध्यक्ष शोएब जमई का बड़ा बयान सामने आया है.

शोएब जमई ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब भंडारे कांवड़ यात्रा और आपके धार्मिक अनुष्ठान के लिए सड़क और हाईवे बंद किए जा सकते हैं, तो मुस्लिम सड़कों पर नमाज क्यों नहीं पढ़ सकते?

उन्होंने कहा कि बीजेपी के कुछ बड़बोले नेता दिल्ली में ईद की नमाज को लेकर ग़लत बयान बाजी कर रहे हैं. उनको मालूम होना चाहिए कि यह संभल या मेरठ नहीं, दिल्ली है, हां सबकी दिल्ली. यहां ईद की नमाज भी होगी और अगर मस्जिद में जगह कम पड़ जाए तो सड़क पर भी होगी. ईदगाहों और अपने घर के छत पर भी होगी. कावड़ यात्रा के दौरान मुख्य सड़क को कई घंटे के लिए बंद किया जा सकता है तो नमाज के दौरान 15 मिनट के लिए भी किया जा सकता है. व्यवस्था करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है.

संभल में प्रशासन का आदेश

संभल में अलविदा और ईद की नमाज को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं. लोगों से अपील की गई है कि सड़कों और छतों पर नमाज ना पढ़ें. इसके बाद जिले की मस्जिदों में दो बार नमाज पढ़ाए जाने का फैसला लिया गया है. मेरठ पुलिस ने एक सख्त आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार, अगर कोई सड़क पर नमाज़ पढ़ता या पढ़ाता है, तो उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा.

आदेश के पीछे की वजह

एएसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि छतों पर नमाज अदा करने से इसलिए रोका गया है क्योंकि छत पर भीड़ जमा होने से किसी दुर्घटना की संभावना हो सकती है. वहीं सड़कों पर नमाज पढ़ने से इसलिए रोका गया है क्योंकि भारी संख्या में लोग सड़क पर इकट्ठे हो जाते हैं, जिससे यातायात अवरुद्ध होता था. उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो और नमाज भी हो जाए, ऐसे इंतजाम किए जा रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.