Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

ऑपरेशन सिंदूर पर बने डेलीगेशन में शामिल हुए TMC के अभिषेक बनर्जी, पहले यूसुफ पठान का आया था नाम

संसदीय कार्य मंत्रालय ने विदेश में भारत का पक्ष रखने वाले भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले सांसदों के नामों में अब टीएमसी से अभिषेक बनर्जी के नाम पर मुहर लगा दी है. टीएमसी की तरफ से अब अभिषेक बनर्जी सर्वदलीय टीम का हिस्सा होंगे.

ऑपरेशन सिंदूर के लिए अभिषेक बनर्जी से पहले केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक के लिए विदेश जाने के लिए टीएमसी की तरफ से सांसद यूसुफ पठान का नाम चुना था, लेकिन पार्टी की तरफ से इस पर सवाल खड़े किए गए इसी के बाद अब नाम बदला गया है और अभिषेक बनर्जी पार्टी की तरफ से विदेश जाएंगे.

ममता बनर्जी ने की फोन पर बात

सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में यूसुफ पठान की जगह टीएमसी की तरफ से अभिषेक बनर्जी जाएंगे यह फैसला किरण रिजीजू ने ममता बनर्जी से फोन पर बात किए जाने के बाद किया है. जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर ममता बनर्जी ने रिजीजू को फोन किया था और फिर उन्होंने यह फैसला लिया.

यूसुफ पठान के नाम पर सियासत

इससे पहले जब केंद्र की तरफ से यूसुफ पठान के नाम का ऐलान किया गया था तब सीएम ममता बनर्जी ने यह बात साफ कर दी थी कि प्रतिनिधिमंडल में पार्टी की तरफ से कौन शामिल होगा, इसके लिए नाम जानने के लिए पार्टी से नहीं पूछा गया. उन्होंने केंद्र सरकार को लेकर कहा, वो अपने आप सदस्य का नाम तय नहीं कर सकते. यह उनकी पसंद नहीं है, पार्टी फैसला करेगी.

इसी के साथ जिस समय यूसुफ पठान का नाम सामने आया तभी अभिषेक बनर्जी का भी बयान सामने आया था. उन्होंने कहा था, केंद्र को विपक्ष के साथ चर्चा करके यह तय करना चाहिए था कि कौन सा प्रतिनिधि भेजना है. बनर्जी ने कहा, “केंद्र सरकार तृणमूल के प्रतिनिधि का फैसला कैसे कर सकती है? उन्हें यह तय करने के लिए विपक्ष के साथ चर्चा करनी चाहिए थी कि कोई पार्टी कौन सा प्रतिनिधि भेजेगी.

हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यूसुफ पठान से पहले केंद्र सरकार ने सुदीप बंद्योपाध्याय का नाम पेश किया था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनके इनकार करने के बाद यूसुफ पठान का नाम सामने आया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.