Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

अपनी ही बहन की सुहाग का दुश्मन बना भाई, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, घटना का लाइव वीडियो आया सामने

शाजापुर :  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के भरड़ गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। लखन नामक व्यक्ति पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हमले का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मंगलवार देर रात, लखन के साले दीपक ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला किया। आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर लखन की पीठ में चाकू घोंप दिया। लखन के भाई मनीष और अन्य परिजनों ने किसी तरह उसे बचाया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि लखन की पत्नी भी मायके पक्ष के लोगों के साथ चली गई। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल लखन को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है।

कोतवाली थाना प्रभारी संतोष कुमार वाघेला ने बताया की पीड़ित लखन की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमले का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.