बैतूल। शहर के सदर इलाके में बन रही भार्गव कालोनी में एक राजमिस्त्री की करंट से मौत हो गई। घटना के समय मिस्त्री छत पर वाइब्रेटर चला रहा था।मृतक का आज पीएम करवाया गया है। यह कालोनी चेतन भार्गव की है।जिस पर ठेकेदार मुन्ना देशमुख काम करवा रहा था।

 

अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र वर्मा के मुताबिक सदर इलाके में चेतन भार्गव की भार्गव कालोनी में ठेकेदार मुन्ना देशमुख छत पर स्लैप डलवा रहे थे।इसी दौरान राज मिस्त्री का काम करने वाले युवक दीपचंद पिता दस्सू को करंट लग गया । उसे जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का आज पीएम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है। 

इधर कालोनी के संचालक चेतन भार्गव ने khabaram को बताया की वे घटना के समय मौके पर नही थे।लेकिन ठेकेदार ने बताया की छत डालने के बाद सारे मजदूर नीचे उतर गए।थे।लेकिन यह युवक नीचे नही आया।जब छत पर जाकर देखा गया तो वह नीचे पड़ा हुआ था।उसे पहले संजीवनी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया था।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की मृतक के परिजनों को अंत्येष्टि के लिए सहायता दी गई है।उन्हे अन्य मुआवजे के प्रयास किए जाएंगे। इधर पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को भेजी गई है।